Haryana Rain Alert: हरियाणा में बारिश से मौसम में बदलाव हो गया। मौसम विभाग ने अगले तीन घटों में हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, पंचकूला में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना है।
तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :04/05/2025 06:07:2) अंबाला, पंचकुला, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं/ आंधी(40-60 KMPH) की संभावना
https://x.com/IMD_Chandigarh/status/1918827455969726836
हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में नए पश्चिमी विक्षोभ से फिर बारिश होने वाली है। मौसम विभाग ने 7 मई तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश का अलर्ट जारी किया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है।
मौसम विभाग ने हरियाणा में आमतौर पर 7 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहने के आसार है। इस दौरान उत्तरपूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। 3 मई की रात से 7 मई के दौरान लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव दिखेगा। जिसके चलते बीच-बीच मेंआंशिक बादल, हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने के आसार है। इस दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में कहीं कहीं बूंदाबांदी व हल्की बारिश की भी संभावना है जिससे विशेषकर दिन के तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना है।






