Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 2 मई से प्री-मानसून गतिविधियां ...

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 2 मई से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू होंगी

इसका असर दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में देखने को मिलेगा। वहीं, पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में भी आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में आंधी और हल्की बारिश की संभावना

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में कल मौसम पलट सकता है। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चलने की संभावना है। गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है। स्काईमेट ने धूल भरी आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है

पंजाब और हरियाणा में गर्मी से मिलेगी राहत

पंजाब और हरियाणा में भी मौसम में कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। उत्तरी जिलों (पठानकोट, गुरदासपुर) में हल्की बारिश और तेज हवाएं वहीं दक्षिणी जिलों (बठिंडा, फरीदकोट) में लू का असर कमजोर होगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

हरियाणा के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा। पश्चिमी हिस्सों में लू कमजोर होगी। पूर्वी राजस्थान में तापमान 40°C के आसपास रहेगा। कुछ क्षेत्रों में 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्की बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में मौसम ठंडा रहेगा। ऊपरी इलाकों में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश की उम्मीद है।

About the Author