UP News: ब्यूटी पार्लर से 2 घंटे बाद लौटी दुल्हन तो पिता को आया Heart Attack, जानें पूरा मामला

UP News: यूपी के इटावा शहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के दिन दुल्हन अचानक ब्यूटी पार्लर से गायब हो गई। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम की है। जहां मंगलवार ...

UP News: यूपी के इटावा शहर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के दिन दुल्हन अचानक ब्यूटी पार्लर से गायब हो गई। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मैरिज होम की है। जहां मंगलवार की रात यह घटनाक्रम सामने आया।

वहीं दुल्हन के भागने के बारे में पता लगते ही दूल्हे पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया जिससे और दूल्हे के पिता की तबीयत बिगड़ गई। हालांकि थोड़ी देर बाद दुल्हन वापस आ गई लेकिन दूल्हे ने शादी से मना कर दिया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवती की शादी कोतवाली क्षेत्र के 25 वर्षीय युवक से तय हुई थी। दुल्हन को सजने के लिए एक स्थानीय ब्यूटी पार्लर भेज गया था, लेकिन वहां से वह पार्लर वाली और अपनी ननद को चकमा देकर फरार हो गई। परिजनों द्वारा लगातार कॉल करने के बावजूद उसका मोबाइल बंद मिला, जिससे शादी होने वाले घर में तनाव और घबराहट बढ़ गई।

दूल्हे का शादी से इनकार
दुल्हन के गायब होने के बारे मं पता चलते ही दूल्हे और उसके परिजनों में हंगामा मच गया। इस मानसिक तनाव का असर इतना गहरा हुा कि दूल्हे के पिता की तबीयत खराब हो गई और उन्हें तत्काल सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी रेफर किया गया।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। रात करीब 9 बजे दुल्हन अपने माता-पिता के साथ वापस गेस्ट हाउस लौटी, लेकिन न तो वह तैयार थी और न ही उसने गायब होने की स्पष्ट वजह बताई। इस पर दूल्हे ने शादी करने से मना कर दिया।

दहेज मांग का लगाया आरोप
इस घटना से आहद दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके परिवार पर अतिरिक्त दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायत दी है। कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच चौकी प्रभारी को सौंपी गई है। दोनों पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं और कानूनी कार्रवाई साक्ष्यों के आधारपर की जाएगी।

Namo Bharat RRTS now extended to Behror! Rao Inderjit's major announcement | Haryana and Rajasthan to benefit.
नमो भारत RRTS अब बहरोड़ तक, राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान , हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा फायदा

 

About the Author