New Expressway: राजस्थान से होकर गुजरेगा ये एक्सप्रेसवे, जमीनों के बढ़ेंगे रेट

New Expressway: भारत की सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए कार्य लगातार जारी है। अब देश को दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रेगिस्तान ‘थार’ के बीच से गुजरने वाली हाई-टेक सड़क मिलने जा रही है । भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग ...

New Expressway: भारत की सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए कार्य लगातार जारी है। अब देश को दुनिया के दूसरे सबसे बड़े रेगिस्तान ‘थार’ के बीच से गुजरने वाली हाई-टेक सड़क मिलने जा रही है । भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इस अद्भुत प्रोजेक्ट को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

जानें क्या है खास इस एक्सप्रेसवे में?

news 19

अमृतसर-जामनगर एक्सप्रेसवे की  कुल लंबाई 1,257 किलोमीटर है। यह 6 से 8 लेन वाला आधुनिक एक्सप्रेसवे होगा। इस पर लगभग ₹80,000 करोड़ की लागत आएगी। इसका दिसंबर 2025 तक उद्घाटन संभव है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

इस एक्सप्रेसवे का सबसे रोमांचक हिस्सा राजस्थान में है, जहां 655 किलोमीटर तक सिर्फ रेत और रेगिस्तान होगा। यह हिस्सा थार के सबसे कठिन और गर्म क्षेत्रों से होकर गुजरेगा — हनुमानगढ़, बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर और जालोर जैसे जिले इस रूट का हिस्सा होंगे।

सफर में लगेगा कम समय

अभी अमृतसर से जामनगर पहुंचने में लगभग 26 घंटे लगते हैं। इस एक्सप्रेसवे के बनते ही यह सफर 12 से 13 घंटे में पूरा हो सकेगा — यानि 50% से ज्यादा की टाइम सेविंग।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

यह एक्सप्रेसवे पाकिस्तान बॉर्डर के करीब बनाया जा रहा है, जो इसे रणनीतिक दृष्टि से बेहद अहम बनाता है। यह दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा, जिससे गुजरात से सीधे जम्मू-कश्मीर तक सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया
About the Author