Train Canceled: भारतीय रेलवे के मुताबिक, रेवाड़ी-खलीलपुर स्टेशन के बीच पुल संख्या 98-ए पर तकनीकी कार्य के चलते 17 अप्रैल को ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके चलते 16 और 17 अप्रैल को रेवाड़ी-दिल्ली रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने यह जानकारी साझा की।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द

16 अप्रैल को रद्द
गाड़ी संख्या 74001 – दिल्ली-रेवाड़ी
गाड़ी संख्या 54020 – रोहतक-रेवाड़ी
17 अप्रैल को रद्द
गाड़ी संख्या 54413 – दिल्ली-रेवाड़ी
गाड़ी संख्या 54414 – रेवाड़ी-दिल्ली
गाड़ी संख्या 74004 – रेवाड़ी-दिल्ली
गाड़ी संख्या 54019 – रेवाड़ी-रोहतक
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति IRCTC या 139 हेल्पलाइन के माध्यम से अवश्य जांच लें। साथ ही अनावश्यक असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक यात्रा योजनाएं बना लें।






