Haryana News: हरियाणा में शादी के 24 दिन बाद दुल्हन लापता, 9 दिन पहले पति से बातचीत थी बंद

  Haryana News: हरियाणा के पानीपत के समालखा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। जहां एक गांव में नई-नवेली दुल्हन ससुराल से लापता हो गई। घर पर कई सदस्य मौजूद थे। इसके बावजूद वह घर से निकली ...

 

Haryana News: हरियाणा के पानीपत के समालखा से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। जहां एक गांव में नई-नवेली दुल्हन ससुराल से लापता हो गई। घर पर कई सदस्य मौजूद थे। इसके बावजूद वह घर से निकली लेकिन किसी को पता नहीं लगा। हर जगह तलाश करने के बाद जब उसका पता नहीं मिला तो पति ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि वह थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। उसकी शादी 12 मार्च 2025 को हुई थी। 5 अप्रैल को करीब साढ़े 12 बजे उसकी पत्नी बिन किसी को कुछ बताए घर से चली गई। बहुत जगह तलाश करने के बाद भी उसकी जानकारी नहीं लगी।

नवरात्रि व्रत के दौरान उसने बात करना बंद किया
पति ने बताया कि वह करीब 8 दिन तक मायके में रही थी। इस दौरान वह दिनभर उसे फोन करती रहती थी। लेकिन अचानक वह चली गई, जिसकी वजह उसे नहीं पता चल पा रही है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

हालांकि मिली जानकारी के अनुसार वह दिनभर कई जगहों पर फोन पर बात करती रहती थी। हाल ही में उसने नवरात्रि का व्रत रखा था। जिसके बाद उसने अलग कमरे में रहना और सभी से बात करना बंद कर दिया था। शनिवार को व्रत खोलने के 3 घंटे के बाद वह घर से चली गई।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author