Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में भीषण गर्मी का अलर्ट, 9 अप्रैल के बाद बदल सकता है मौसम

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी शनिवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 9 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा और सात अप्रैल से लू चलनी शुरू हो जाएगी। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में आज यानी शनिवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 9 अप्रैल तक मौसम साफ रहेगा और सात अप्रैल से लू चलनी शुरू हो जाएगी। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और लोगों की गर्मी की समस्या का सामना करना पड़ेगा।

दरअसल, मौसम विभाग ने हरियाणा में गर्मी को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदेश के 11 जिलों में गर्मी बढ़नी शुरू हो जाएगी। हालांकि, शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट रिकॉर्ड दर्ज की गई है, जो सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा है। इसी बीच चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार से कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने भी मौसम को लेकर जानकारी दी है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मदन खीचड़ ने बताया कि 9 अप्रैल तक हरियाणा में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं। जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगा। वहीं 9 अप्रैल के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

प्रदेश में 5 अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक हीटवेव का अलर्ट जारी 

हरियाणा में मौसम विभाग ने पांच अप्रैल से लेकर 9 अप्रैल तक हीटवेव का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author