Aaj Ka Rashifal: आज दिन शुक्रवार है और तारीख 4 अप्रैल है। आइए जानते हैं कि आज आपकी राशि के हिसाब से आपका दिन कैसा रहने वाला है। (4 april 2025 Horoscope Today)
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज कहीं से रूका हुआ धन भी प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आज व्यापार और व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। इसके अलावा, आज आप अपने परिवार के लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता से मुक्त रहेंगे। आज आपके परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आजआपका मन अशांत रहेगा। इसके अलावा आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। वहीं आज व्यापार और व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है। आज आपके पार्टनर से मतभेद भी हो सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का आजका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपका कोई रुका हुआ पुराना काम पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार और चढ़ाव बना रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आपके परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इसके अलावा पार्टनर से चल रहे मतभेद आज दूर होंगे। व्यापार और व्यवसाय में लाभ होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य मिल सकता है। परिवार में मान और सम्मान बढ़ेगा। कोई सुखद समाचार आज आपको परिवार में मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक आज के दिन किसी विवाद में फंस सकते हैं। इसलिए वेबजह किसी से न उलझे। आज आपका कोई काम बनते-बनते रह सकता है। इसके अलावा आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग है। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद आज बढ़ सकता है। व्यापार और व्यवसाय में आज हानि का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। किन्हीं बातों को लेकर आज आपका अपने मित्रों या रिश्तेदारों से विवाद भी हो सकता है। व्यापार और व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ेगी। आज आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातक आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज कोई रुका हुआ काम पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से भी आज आप मिल सकते हैं। आज व्यापार और व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में आप के मान और सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपको कोई नया वाहन या वस्तु खरीद सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपका कोई बड़ा काम पुरा हो सकता है। जिसके लिए आप बहुत से सोच रहे थे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। इसके अलावा आज आप कोई नई कार्ययोजना भी बना सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग साथ मिलेगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से भी मुलाकात होगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपको रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान और सम्मान बढ़ेगा। व्यापार और व्यवसाय में लाभ होगा, कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के लिए आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। इसके अलावा आज आप अपने विरोधियों के षड्यंत्र का भी शिकार हो सकते हैं। आज आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार और व्यवसाय में आपको हानि उठानी पड़ेगी। नौकरी वालों के आज सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा भी हो सकता है।
कुंभ राशि
कुंंभ राशि के जातकों का आज का दिन बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यापार और व्यवसाय में नुकसान होने की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति की वजह से आपको व्यापार और व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद भी बढ़ सकते हैं, किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के लिए अगर आप प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं। जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। आज कोई नया सदस्य आपके परिवार में आ सकता है।






