Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, दिन के तापमान में होगी बढ़ोतरी

Haryana Weather: हरियाणा समेत देशभर में मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव ...

Haryana Weather: हरियाणा समेत देशभर में मौसम में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है और उत्तरपश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

एक और पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

हरियाणा में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व बीच-बीच में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की भी संभावना है।

एक ट्रफ ओडिशा के आंतरिक हिस्सों से लेकर कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है, जो मध्य छत्तीसगढ़, आंतरिक महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु से होकर गुजर रही है।

मध्य छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) सक्रिय है। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी दर्ज की गई। पूर्वी असम और उत्तर कर्नाटक में हल्की वर्षा हुई।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

तापमान में हुआ इजाफा

हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है।

वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखी गई है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author