Haryana : हरियाणा के विधायकों की हुई बल्ले-बल्ले, अब सरकार से ले सकेंगे 1 करोड़ का लोन, साथ ही मिलेंगी ये सुविधाएं

Haryana : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विधायकों को एक बड़ा तोहफा दिया हैं। विधायक अब फ्लैट या कार खरीदने के लिए सरकार से एक करोड़ रुपये तक का सस्ता लोन ले सकेंगे। इसके साथ ही मकान की मरम्मत के ...

Haryana : हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विधायकों को एक बड़ा तोहफा दिया हैं। विधायक अब फ्लैट या कार खरीदने के लिए सरकार से एक करोड़ रुपये तक का सस्ता लोन ले सकेंगे। इसके साथ ही मकान की मरम्मत के लिए भी 10 लाख रुपये का ऋण मिलेगा। इसके अलावा आश्रितों को चिकित्सा खर्च की सुविधा भी मिलेगी।

विधायक और पूर्व विधायक की मौत के बाद भी आश्रित पति-पत्नी को सरकारी खर्च पर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

बता दें कि पहले विधायकों को घर बनाने के लिए 80 लाख रुपए का लोन मिलता था। लेकिन अब सरकार ने इस राशि में 20 लाख रुपए की बढ़ोतरी करते हुए लोन की सीमा 1 करोड़ रुपए कर दी है। वहीं कार खरीदने के लिए भी अब 20 लाख की जगह 20 लाख 40 हजार का लोन मिलेगा। यह रकम सिर्फ 4% ब्याज के साथ लौटानी होगी।

इस संबंध में बजट सत्र के आखिरी दिन, शुक्रवार (28 मार्च) को संसदीय कार्य मंत्री महिपाल ढांडा ने हरियाणा विधानसभा सदस्य सुविधा संशोधन विधेयक पेश किया। जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। बता दें कि फाइनेंस कंपनियों या बैंकों से हाउसिंग लोन लेने पर 8 से 10% और कार लोन लेने पर करीब 9% ब्याज चुकाना होता है।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

About the Author