Haryana School Teachers: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में जल्द भरे जाएगें शिक्षकों के रिक्त पद , शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दी जानकारी

Haryana School Teachers: हरियाणा में 14295 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। प्रदेश सरकार शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए गंभीर है। मेवात काडर में पीआरटी के 1456 रिक्त पदों को भरने के लिए मांग पत्र हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ...

Haryana School Teachers: हरियाणा में 14295 राजकीय विद्यालय संचालित हैं। प्रदेश सरकार शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए गंभीर है। मेवात काडर में पीआरटी के 1456 रिक्त पदों को भरने के लिए मांग पत्र हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को पहले ही भेजा जा चुका है।

टीजीटी (विभिन्न विषयों) के 3427 पदों को भरने बारे हरियाणा कौशल रोजगार निगम को इंडेंट भेजा जा चुका है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कालका विधायक शक्ति रानी शर्मा द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

चयनित उम्मीदवारों को जल्द दिए जाएंगे नियुक्ति पत्र

शक्ति रानी शर्मा ने कालका के स्कूलों में इन पदों के विरूद्ध वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों की संख्या को लेकर सवाल किया था। मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कालका में कुल 262 राजकीय विद्यालय संचालित हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

इसमें 3 संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 03 पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व उच्च विद्यालय, 24 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, 8 उच्च विद्यालय, 50 माध्यमिक विद्यालय, 22 संस्कृति प्राथमिक विद्यालय और 152 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं।

इन सभी स्कूलों में पीजीटी के 456, टीजीटी के 536 और पीआरटी व जेबीटी के 458 स्वीकृति पद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पीजीटी (विभिन्न विषयों) के 4780 पदों को भरने बारे मांग-पत्र हरियाणा लोक सेवा आयोग को भेजा गया था। जिसके विरुद्ध 1704 पदों को भरने बारे सिफारिशें विभाग में प्राप्त हो चुकी हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

अतिशीघ्र इन चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। विभाग द्वारा पीजीटी (विभिन्न विषयों) पदोन्नति कोटे के 4550 रिक्त पदों को भरने बारे पदोन्नति मामले आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें से कुल 3371 शिक्षकों के मामले प्राप्त हो चुके हैं। अतिशीघ्र पदोन्नति प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।

About the Author