BPL Ration Card: हरियाणा में इन BPL राशन कार्ड धारकों को नहीं मिलेगा राशन, जानें वजह

हरियाणा सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों की पात्रता जांच करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जिन लोगों ने फर्जी तरीके से बीपीएल राशन कार्ड बनवाएं हैं उनके कार्ड कटने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। ...

हरियाणा सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों की पात्रता जांच करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। जिन लोगों ने फर्जी तरीके से बीपीएल राशन कार्ड बनवाएं हैं उनके कार्ड कटने की प्रक्रिया शुरु हो गई है।

राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर
फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवाने वाले लोगों को बड़ा झटका लगने वाला है। हरियाणा सरकार अब ऐसे लोगों के राशन कार्ड काट रही है जिनका सालाना बिजली बिल 20000 रुपये से ज्यादा है या जिनके नाम पर चार पहिया वाहन रजिस्टर्ड है।

Haryana civic elections 2026: Voting in 7 cities on May 10, know the full schedule
Haryana निकाय चुनाव 2026: 10 मई को 7 शहरों में मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

इन लोगों के कटेंगे राशन कार्ड
राशन कार्ड गरीब लोगों के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है, इसके जरिए उन्हें न सिर्फ योजनाओं का लाभ मिलता है बल्कि उन्हें कम कीमत पर अनाज और दूसरी चीजों का भी लाभ मिलता है। जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल अधिक हैं, उन्हें मैसेज भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है।

लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

NHM Haryana's leave process is online, immediate information will be available through SMS
Haryana: NHM हरियाणा में अवकाश प्रक्रिया हुई ऑनलाइन, SMS से मिलेगी तुरंत सूचना

काफी समय से विभाग को शिकायतें मिल रही थीं कि अधिकतर लोगों ने फर्जी तरीके से राशन कार्ड बनवा लिए हैं। उनके पास चार पहिया वाहन हैं, फिर भी वे बीपीएल कार्ड धारकों से जुड़ी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं, जो गलत है, ऐसे में अब हरियाणा सरकार उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। सरकार के इस कदम पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया है, कुछ लोगों का कहना है कि यह बिल्कुल सही है। योजना का लाभ सही लोगों को ही मिलना चाहिए, इसके विपरीत राशन कार्ड रद्द होने से कुछ लोग नाराज भी नजर आ रहे हैं।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form
About the Author