New Highway : हरियाणा से राजस्थान पहुंचना हुआ आसान लिए, बनेगा नया हाईवे

  हरियाण से राजस्थान जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा से राजस्थान को जोड़ने वाले नए हाईवे की सर्वे शुरू हो गया है। इस नए हाईवे से से चूरू जिले सहित संपूर्ण बीकानेर के लोगों का सफर आसान ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

 

हरियाण से राजस्थान जाने वालों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा से राजस्थान को जोड़ने वाले नए हाईवे की सर्वे शुरू हो गया है। इस नए हाईवे से से चूरू जिले सहित संपूर्ण बीकानेर के लोगों का सफर आसान होने वाला है।

 

खबरों के अनुसार आमजन के सुगम सफर के लिए केन्द्र सरकार की ओर से सड़कों के सुधार अन्तर्गत महत्वपूर्ण सड़क मार्ग विकसित किए जाने के क्रम में चूरू जिले से नए हाईवे का निर्माण होगा। इस अहम योजना अन्तर्गत बनाए गए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू कर दिया गया है।

रेवाड़ी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 2500 रुपये की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
रेवाड़ी में ACB टीम का ट्रैप: रिश्वत लेते सहकारी समिति का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

 

चूरू से सिरसा तक बनेगा नया हाइवे

 

जानकारी के अनुसार हरियाणा के सिरसा से चूरू तक नया हाईवे बनाया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए इस हाईवे की कुल लम्बाई का सर्वे चल रहा है। सूत्रों की माने तो इस सर्वे से पहले सिरसा से करीब 34 किलोमीटर की लंबाई का हिस्सा पहले ही तय किया जा चुका हैं। सिरसा से चूरू जिले तक बनने वाले इस हाईवे से न केवल चूरू, बीकानेर संभाग बल्कि राजस्थान से वाहनों का प्रवेश होगा। जिन्हें हरियाणा और पंजाब तक जाने के लिए सुविधाजनक मार्ग मिलेगा।

स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट: 18 नवंबर को पोर्टल लॉन्च और लाल डोरा मालिकाना हक को लेकर रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा की बैठक।
स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट : 18 नवंबर को लॉन्च होगा पोर्टल, देखें डीसी ने क्या निर्देश दिए

 

निजी कम्पनी कर रही है सर्वे

 

सिरसा, नोहर और तारानगर होते हुए बनने वाला यह हाईवे चूरू को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ेगा। जानकारी के अनुसार एक निजी कंपनी की ओर से इसके लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया हैं। निजी कम्पनी सर्वे की रिपोर्ट राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को सौंपेगी।

रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: हत्या के दोषी को उम्रकैद की सजा सुनाए जाने के बाद रेवाड़ी पुलिस की कार्रवाई से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी कोर्ट का फैसला: शराब पीने से रोकने पर कार से कुचलकर की थी हत्या, दोषी को उम्रकैद और 21 हजार जुर्माना

इनका कहना है

केन्द्र सरकार की ओर से सड़क सुधारीकरण, विकास एवं विस्तार योजना के माध्यम से हरियाणा राजस्थान को जोड़ने वाले नए प्रस्तावित हाईवे पर कार्य शुरू कर दिया है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय की ओर से गति प्रदान की जा रही है। सिरसा चूरू तक का हाईवे राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगा जिससे न केवल चूरू, बीकानेर संभाग बल्कि शेखावाटी सहित राजस्थान के लोगों के लिए सफर आसान हो जाएगा।

About the Author