Kal Ka Mosam: हरियाणा में कल कहां-कहां होगी बारिश? देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

  Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने 20 मार्च के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। आइए जानते ...

 

Haryana Weather Update: हरियाणा के लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम विभाग ने 20 मार्च के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। आइए जानते हैं गुरुवार को कहां-कहां बारिश होगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। इसके अलावा भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले में भी बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं बाकी सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और बारिश नहीं होगी।

मौसम विभाग का कहना है कि सिरसा में बारिश के अलग-अलग स्थानों पर तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। इसके अलावा फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में भी तूफान और बिजली गिर सकती है।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में आज यानी बुधवार को मौसम साफ रहेगा। सुबह-शाम हल्की ठंड महूसस होगी और दिन में तेज धूप निकलेगी। जिसके चलते आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। हालांकि, बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author