Haryana News: हरियाणा के गरीब परिवारों के लिए खुशखबरी, सरकार खातों में डालेगी 150 करोड़ रुपये

Haryana: हरियाणा के गरीब लोगों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। प्रदेश के CM नायब सिंह सैनी ने कहा है कि PM आवास योजना के तहत गरीबों को मकान बनाने के लिए लगभग 70 हजार लाभार्थियों के ...

Haryana: हरियाणा के गरीब लोगों के लिए एक खुशी की खबर सामने आई हैं। प्रदेश के CM नायब सिंह सैनी ने कहा है कि PM आवास योजना के तहत गरीबों को मकान बनाने के लिए लगभग 70 हजार लाभार्थियों के बैंक खातों में 150 करोड़ रुपये आगामी 20 मार्च तक डाल दिए जाएंगे।

CM ने मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में विधायक शीशपाल केहरवाल द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में कहा कि योजना का लाभ उठाने के लिए स्वयं को पोर्टल पर पंजीकृत करने वाले लोगों के सत्यापन का काम पूरा हो गया है। बृहस्पतिवार तक किस्त उनके खाते में भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में गरीब लोगों को आवास सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से एक पोर्टल बनाया हुआ है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

‘मकान दिलाने की गारंटी PM मोदी की’
इस पर पंजीकरण के बाद आवेदक को सत्यापित किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान देने की गारंटी किसी की है तो वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की है।

कांग्रेस विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान द्वारा उठाए गए एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का लाभ लेने के लिए बुर्जुगों को लंबा इंतजार करना पड़ता था कि कब उनकी पेंशन आएगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

आज हमने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि जैसे ही कोई व्यक्ति 60 वर्ष की आयु पूरी करता है तो उसकी पेंशन अपने आप बन जाती है। अब पेंशन के लिए किसी बुजुर्ग को इंतजार नहीं करना पड़ता है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू
योजना पीएम आवास 2.0 से बेघरों का घर का सपना पूरा होगा। नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र के बेघर लोगों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि शहर में घर की चाहत रखने वालों के लिए यह अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना पार्ट टू शुरू की है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। विशेष बात यह है कि इस योजना में केवल बीपीएल ही नहीं, बल्कि अन्य मध्यम वर्गीय परिवार भी आवेदन कर सकते हैं।

About the Author