Bulldozer Action: हरियाणा के इस शहर में गरजा बुलडोजर, अवैध कॉलोनियों को तोड़ा गया

उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि जिला में नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण/कॉलोनियों के विरुद्घ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत भैयापुर, बोहर व मकडौली खुर्द के आउटर बाईपास पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि जिला में नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण/कॉलोनियों के विरुद्घ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत भैयापुर, बोहर व मकडौली खुर्द के आउटर बाईपास पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों को तोड़ा गया।

धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि इस अभियान के दौरान अवैध कॉलोनियों में इंटरलॉक रोड़ नेटवर्क, 12 नींव, 5 चारदीवारी व 7 निर्माणाधीन संरचनाओं को तोड़ा गया। इस अभियान के दौरान जिला नगर योजनाकार कार्यालय के अधिकारी, कर्मचारी के अलावा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल मौजूद रहा।

रेवाड़ी में ACB की बड़ी कार्रवाई: 2500 रुपये की रिश्वत लेते सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार
रेवाड़ी में ACB टीम का ट्रैप: रिश्वत लेते सहकारी समिति का सब-इंस्पेक्टर गिरफ्तार

उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया है कि वे अपनी जमा पूंजी को अवैध निर्माण या कॉलोनी में निवेश न करें। जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न राजस्व संपदाओं में चिन्हित की गई अवैध कॉलोनियों में किसी तरह की खरीद-फरोख्त न करें। अवैध कलॉनियों/निर्माण के विरुद्घ तोड़-फोड़ अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। जिला में अवैध निर्माण / कॉलोनी विकसित नहीं होने दी जाएगी।

जिला नगर योजनाकार सुमनदीप ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी जीवन की पूंजी अवैध निर्माणों में या डीलर/भू-मालिकों के द्वारा काटी जा रही अवैध कालोनियों में निवेश न करें क्योंकि इस तरह की विभागीय कार्यवाही समय-समय पर प्रशासन द्वारा अमल में लाई जायेगी।

स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट: 18 नवंबर को पोर्टल लॉन्च और लाल डोरा मालिकाना हक को लेकर रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा की बैठक।
स्वामित्व योजना से जुडी बड़ी अपडेट : 18 नवंबर को लॉन्च होगा पोर्टल, देखें डीसी ने क्या निर्देश दिए

उन्होंने कहा है कि आमजन अपनी पूंजी को निवेश करने से पहले उनके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में आकर पूछताछ कर सकते हैं।

रेवाड़ी साइबर ठगी मामले में ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर।
रेवाड़ी साइबर ठगी: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगे थे 3.50 लाख रुपये, उत्तराखंड से आरोपी गिरफ्तार

About the Author

Related Articles