Haryana News: हरियाणा सरकार गन कल्चर पर हुई सख्त, Youtube से कई गाने किए बैन

हरियाणा सरकार गन कल्चर को लेकर सख्त होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में हरियाणवी कलाकार गांव ब्राहमणवास निवासी मासूम शर्मा के गन कल्चर पर आधारित गानों को बैन कर दिया है। उसके ट्यूशन बदमाशी का, 60 मुकदमे, खटोला ...

हरियाणा सरकार गन कल्चर को लेकर सख्त होती नजर आ रही है। इसी कड़ी में हरियाणवी कलाकार गांव ब्राहमणवास निवासी मासूम शर्मा के गन कल्चर पर आधारित गानों को बैन कर दिया है। उसके ट्यूशन बदमाशी का, 60 मुकदमे, खटोला गाने को यूट्यूब पर बैन करवा दिया है।

मासूम शर्मा ने कहा- ऐसे तो इंडस्ट्री बंद हो जाएगी
मासूम शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनको टारगेट करते हुए सिर्फ उसके गानों को ही बैन किया जा रहा है जबकि यूट्यूब पर इस तरह के हजारों गाने हैं। अगर भेदभाद चलता रहा तो हरियाणवी गीतों की इंडस्ट्री बंद हो जाएगी और यहां का यूथ पंजाबी गाने सुनेगा।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

हरियाणा सरकार के पब्लिसीटी सेल से जुड़े एक अधिकारी पर आरोप लगाते हुए मासूम शर्मा ने कहा कि सरकार ने उच्च ओहदे पर बैठे एक व्यक्ति के कहने पर उसके सबसे ज्यादा हिट गानों को बैन करवाया है। यह व्यक्ति हरियाणा के कलाकारों को आगे बढ़ते नहीं देख सकता। उस व्यक्ति के साथ उसका 36 का आंकड़ा है।

मासूम शर्मा ने लगाए ये भी आरोप
मासूम शर्मा ने आरोप लगाया कि सुरजकुंड मेले में भी इस व्यक्ति ने KD दनौदा का शो कैंसिल करवा दिया था। कलाकार बिरादरी से ही कुछ लोग सरकार में जाकर ऐसे पद पर बैठ गए हैं जिन्हें न तो कलाकार की कदर है और ना ही कलाकारी की। आज तक इन्होंने हरियाणवी इंडस्ट्री के लिए कुछ नहीं किया। ये कुछ लोग सरकार को लिस्ट बनाकर देते हैं कि इन गानों को बैन करो।

PMAY-U 2.0: Now the dream of urban poor will be fulfilled, 2,646 houses approved in Haryana
PMAY-U 2.0: अब शहरी गरीबों का सपना होगा पूरा, हरियाणा में 2,646 मकानों को मंजूरी

उसने कहा कि सिंगर नरेंद्र भगाना और अंकित बालियान के भी एक-एक गाने को हटाया गया है ताकि ये न लगे कि सिर्फ उसी के गाने हटाए जा रहे हैं। इन गानों पर 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज थे। इन सबसे ज्यादा हिट गानों को ही बैन करवाया गया, उसके तो और भी सैंकड़ों गाने हैं बेशक उनको भी हटा दिया जाए लेकिन उनके गानों को तो बदमाशी का गाना बोलकर हटाया जा रहा है जबकि कुछ कलाकार फॉक बताकर अश्लीलता परोस रहे हैं। उन पर भी रोक लगनी चाहिए।

Beware of rumours on LPG supply: Government sets up control rooms in every district
LPG supply पर अफवाहों से रहें सावधान: हरियाणा सरकार ने हर जिले में कंट्रोल रूम किए स्थापित, देखें लिस्ट
About the Author