Haryana Weather Update: हरियाणा में आज कैसा रहेगा मौसम? देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, जिस वजह कभी गर्मी तो कभी सर्दी का एहसास हो रहा है। लेकिन बीते दिन रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च ...

रेवाड़ी की हर अपडेट के लिए जुड़ें (@rewariupdate):

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, जिस वजह कभी गर्मी तो कभी सर्दी का एहसास हो रहा है। लेकिन बीते दिन रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च तक मौसम के परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस बीच हवाओं में बदलाव होता रहेगा लेकिन धीमी गति से हवाएं चलेगी। वहीं 19 मार्च से एक और पश्चिमीविक्षोभ की सक्रियता के आंशिक प्रभाव से 20 व 21 को वातावरण में नमी बढ सकती है। रात के तापमान में बढ़ोतरी संभव है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभो की सक्रियता के प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव रहा, हालांकि रविवार को मौसम खुश्क रहा। इसके बावजूद अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है।

igu rewari youth festival
IGU का 9वां अंतर-क्षेत्रीय युवा महोत्सव ‘हिंडोला-2026’ धूमधाम से संपन्न, ये रहे विजेता !

सीएसएसआरआई की जिला मौसम वेधशाला में रविवार का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी सप्ताह में मौसम खुश्क रहने की ही संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में मौसम आमतौर पर 21 मार्च तक परिवर्तनशील रह सकता है। इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना से हल्की गति से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 17 व 18 मार्च को उत्तरपश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में गिरावट आने की संभावना है लेकिन दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

19 मार्च से एक और पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाएं उत्तरपूर्वी होने से 20 व 21 मार्च को वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल आने की संभावना है जिससे रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !

About the Author