Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, गुरुग्राम को मिलेगी 100 नई इलेक्ट्रिक बसें

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम के लोगों के लिए राहत की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि जून के अंत तक सिटी बस सेवा को 100 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने की उम्मीद है। जिसके लिए राज्य सरकार से अंतिम मंजूरी ...

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम के लोगों के लिए राहत की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि जून के अंत तक सिटी बस सेवा को 100 नई इलेक्ट्रिक बसें मिलने की उम्मीद है। जिसके लिए राज्य सरकार से अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है। गुरुग्राम के लिए बसों की खरीद के लिए टेंडर को मंजूरी के लिए सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता वाली उच्चस्तरीय समिति को भेज दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) के अधिकारियों ने बताया कि एक कंपनी की वित्तीय बोली को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। GMDA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “इस टेंडर की तकनीकी और वित्तीय बोलियां खोली जा चुकी हैं। कंपनी ने बस संचालन की दर 63.50 रुपये प्रति KM रखी है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

अब इस दर पर उच्च स्तरीय समिति की बैठक में चर्चा होगी। टेंडर आवंटित होने के बाद बसों की व्यवस्था इसी कंपनी की ओर से ही कराई जाएगी।”

जीएमडीए के महाप्रबंधक (मोबिलिटी) आरडी सिंघल ने कहा कि अतिरिक्त बसों से शहर भर में सार्वजनिक परिवहन में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि हम ज्यादा मार्गों पर अधिक यात्रियों की सेवा दे पाएंगे और इससे निजी वाहनों पर निर्भरता भी कम होगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) की ओर से वर्तमान में 23 रूटों पर 150 बसें चल रही हैं। हालांकि, सिटी बस अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की मांग को पूरा करने के लिए यह बेड़ा कम है। GMCBL के एक अधिकारी ने कहा कि हमें उम्मीद है कि यह टेंडर जल्द ही बंद हो जाएगा और ऑपरेटर जून के अंत तक बसों की खरीद और सप्लाई करेगा। इससे हमारी बसों की कुल संख्या 250 हो जाएगी।

 

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author