Haryana News: हरियाणा में जल्द होगा नए जिले और तहसीलों का गठन, CM सैनी ने दी जानकारी

  हरियाणा में नए जिले, उपमंडल, तहसील और उप तहसील बनने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। अब इन लोगों का ये इंतजार लंबा होने वाला है। गृह मंत्रालय की तरफ से नए जिलों और उपमंडलों ...

 

हरियाणा में नए जिले, उपमंडल, तहसील और उप तहसील बनने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए जरूरी खबर है। अब इन लोगों का ये इंतजार लंबा होने वाला है। गृह मंत्रालय की तरफ से नए जिलों और उपमंडलों के गठन पर रोक लगा दी गई है। देशभर में 1 जुलाई से 2021 की जनगणना शुरू होगी।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

विधानसभा में दी जानकारी
साल 2011 की जनगणना के अनुसार हरियाणा की कुल जनसंख्या करीब 2 करोड़ 53 लाख थी। अब हरियाणा की आबादा 3 करोड़ के करीब पहुंच गई है।

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के 2 विधायक गीता भुक्कल और रघुबीर सिंह तेवतिया ने मातनहेल और पृथला को उपमंडल बनाने की मांग की थी। इस पर राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि जनगणना के बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

कमेटी का हो चुका गठन
हरियाणा सरकार ने नए जिलों, उपमंडलों, तहसीलों और उप-तहसील बनाने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। विकास एवं पंचायत मत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में बतौर सदस्य एवं निकाय मंत्री विपुल गोयल और संसदीय कार्य मामले मंत्री महिपाल सिंह ढांडा को जगह दी गई है। इस कमेटी की 3 मीटिंग हो चुकी है। कमेटी जिलों से आई डिमांड की स्टडी के लिए संबंधित प्रशासन को निर्देश दे चुकी है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author