हरियाणा में मौसम में परिवर्तन हो गया है। बढ़ती गर्मी के बीच होली सी पहले मौसम ने सबको चौंका दिया है। गुरुवार दोपहर हरियाणा के 3 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरे हैं। इन जिलों में रेवाड़ी चरखी दादरी और नूंह में बरसात के साथ ओले गिरे है।
मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की सभांवना जताई है। इनमें नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक शामिल हैं।
तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :13/03/2025 16:42:2) नूह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं/ आंधी(50-60 KMPH) के साथ ओलावृष्टि की संभावना
https://x.com/IMD_Chandigarh/status/1900143086598275301
मौसम विभाग ने 14 मार्च से 16 मार्च तक हरियाणा के ज्यादार जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसके अलावा 16 मार्च के बाद राजस्थान की सीमा के साथ लगते हरियाणा के जिलों में तेज हवाएं और तूफान का सामना करने पड़ सकता है। प्रदेश में पिछले कुछ दिन से हर रोज तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो रही थी। जिस वजह से गर्मी बढ़ रही थी।








