Haryana News: हरियाणा के अंबाला में एक महिला के साथ गन प्वाइंट पर रेप करने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ रेप किया और आपत्तिजनक वीडियो बना कर उससे लाखों रुपये हड़प लिए और इसके बाद उसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह मामला मुलाना इलाके का है। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित महिला को सोमवार को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था, लेकिन महिला की तबीयत खराब होने के कारण वह बयान दर्ज नहीं करा पाई। अब पुलिस फिर से महिला के बयान दर्ज कराएगी। आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है।
खबरों की मानें, तो महिला ने पुलिस को जो शिकायत दी है। उसमें उसने बताया कि 22 जून 2024 को वह अपने निजी काम से वह सहारनपुर गई हुई थी। वापस आते समय शाम को वह दोसड़का चौक पर बस से उतरी थी। 6.30 बजे अचानक एक ऑल्टो कार रुकी, जिसमें चार लोग सवार थे। शिकायत के अनुसार चारों उसको जबरन कार में डालकर रादौर में भूषण कांबोज के घर पर ले गए। वहां पर भूषण और उसकी पत्नी दोनों मौजूद थे।
गन प्वाइंट पर किया महिला से रेप
पीड़ित महिला का आरोप है कि यहां भूषण कांबोज की पत्नी ने उसे धमकी दी और गन पाइंट पर लेकर कहा कि जिस तरह मैं कहती हूं उसी तरह से करना पड़ेगा नहीं वरना मैं गोली मार दूंगी। आरोप है कि भूषण ने गन प्वाइंट पर अपने घर पर उसके साथ कई बार रेप किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपी की पत्नी ने उनकी आपत्तिजनक वीडियो बनाई। इसके बाद आरोपी पति और पत्नी ने उसकी वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेल करना शुरू किया।
अब तक दोनों ने महिला से हड़पे 12 लाख रुपए
पीडित महिला का कहना है कि वीडियो वायरल होने के डर से उसने आरोपियों को 12 लाख 40 हजार रूपए दे दिए है। लेकिन जब पीड़िता ने पैसे देने से मना किया तो 4 मार्च 2025 को आरोपी ने पीड़िता की अश्लील वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेज दी और वीडियो वायरल कर दी।








