Haryana Weather Update: हरियाणा में 13 और 14 मार्च को हो सकती है बारिश, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम में 12 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 13 मार्च और 14 मार्च को बारिश होने की संभावना बनी हुई है। जिसके चलते तापमान में एक बारिफ गिरावट देखने को मिल सकती है। ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम में 12 मार्च तक मौसम साफ रहेगा। इसके बाद 13 मार्च और 14 मार्च को बारिश होने की संभावना बनी हुई है। जिसके चलते तापमान में एक बारिफ गिरावट देखने को मिल सकती है।

दरअसल, हरियाणा में उत्तर-पश्चिमी हवाएं कमजोर पड़ने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिसके चलते शुक्रवार को हरियाणा में दिन का तापमान 30 डिग्री को पार कर गया है। महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है।

मौसम विभाग की मानें, तो प्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। इन शहरों में करनाल, हिसार, नारनौल, सिरसा, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़ , पानीपत और सोनीपत शामिल है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

हरियाणा के हिसार की सबसे ठंडी रही हिसाब की रात

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हिसार में रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई है। हिसार में रात्रि का तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। हिसार का बालसमंद शहर पूरे हरियाणा में सबसे ठंडा रहा है। यहां का तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हरियाणा में कल से 12 मार्च के बीच एक्टिव होंगे 2 पश्चिमी विक्षोभ

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

मौसम विभाग की मानों तो आने वाले 2 दिनों में 9 और 12 मार्च को दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे। इससे हरियाणा के मौसम में थोड़ा बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विशेषज्ञों का कहना है कि 9 मार्च तक हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील लेकिन खुश्क रहने की संभावना है।

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान 

हरियाणा में आज यानी शनिवार का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author