Haryana Weather: हरियाणा में उतर पश्चिमी हवाओं से बढ़ी ठंड, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

Haryana Weather: पहाड़ों से आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण हरियाणा में एक बार फिर से ठंड का अहसास होने लगा है। तेज ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में साढ़े चार डिग्री से अधिक की गिरावट देखी ...

Haryana Weather: पहाड़ों से आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण हरियाणा में एक बार फिर से ठंड का अहसास होने लगा है। तेज ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में साढ़े चार डिग्री से अधिक की गिरावट देखी गई है। खासकर हरियाणा के हिसार में तापमान 12.6 डिग्री से गिरकर 7.7 डिग्री तक पहुंच गया। इसके साथ ही सिरसा, जो हरियाणा का सबसे ठंडा इलाका रहा, का तापमान 6.6 डिग्री तक गिरा।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण पहाड़ियों से आ रही ठंडी हवाओं ने तापमान को फिर से गिरा दिया है। इससे हिसार और अंबाला जैसे शहरों में भी रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हिसार में 4.9 डिग्री और अंबाला में 4.1 डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि, दिन के समय तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

आने वाले दिनों में हवाएं चलने की वजह से रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। इस ठंड का असर किसानों पर भी पड़ा है, क्योंकि तेज हवाओं के कारण खेतों में पानी दी गई फसल गिर गई और चने की फसल में फाल गिरने से नुकसान हो सकता है।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author