Aaj Ka Rashifal: आज दिन गुरुवार है और तारीख 6 मार्च है। आइए जानते हैं कि आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि के लिए आज का राशिफल
मेष राशि के जातकों का आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी आकस्मिक घटना का योग बन रहा है। इसलिए कोई दुखद समाचार भी प्राप्त होगा। व्यापार और व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। वाहन का प्रयोग संभाल कर करें।
वृषभ राशि के लिए आज का राशिफल
वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्रों और संबंधियों का पूरा सहयोग मिल सकता है। आज आप अपने परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात भी हो सकती है। लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं।
मिथुन राशि के लिए आज का राशिफल
मिथुन राशि के जातक आज किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें। आज आप किसी विशेष काम के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से भी आज आपका विवाद बढ़ सकता है। हालांकि, परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार और व्यवसाय में घाटा हो सकता है। कोई बड़ी रकम व्यापार में लगाएं, बहुत ही सोच-समझकर निर्णय लें।
कर्क राशि के लिए आज का राशिफल
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आज आप व्यापार और व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज कोई बड़ी डील हो सकती है। आज आपको परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी।
सिंह राशि के लिए आज का राशिफल
सिंह राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया बड़ा काम भी शुरू करेंगे। आपको सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग है। आज आप परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। इसके अलााव आज आप नया मकान खरीद सकते हैं।
कन्या राशि के लिए आज का राशिफल
कन्या राशि के जातकों का आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अगर प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता तेजी से मिलेगी। आज आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। व्यापार और व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। हालांकि, स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आज आपका परिवार के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके अलावा आज आज परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं। जिसका असर आपको आगामी समय में दिखाई पड़ेगा।
तुला राशि के लिए आज का राशिफल
तुला राशि के जातक आज के दिन अपने स्वास्थ्य की वजह से कुछ परेशान रह सकते हैं। आज किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी काम को लेकर विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार और व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि के लिए आज का राशिफल
वृश्चिक राशि के जातकों का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बहुत दिन से काम जो आपने सोच रखे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से पूरा होंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार और व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। आज कोई नई कार्य योजना बना सकते हैं। परिवार में अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। पत्नी से आज आपके मतभेद दूर होंगे।
धनु राशि के लिए आज का राशिफल
धनु राशि के जातकों का आज के दिन स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज आप किसी षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। व्यापार और व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया काम यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए अच्छा नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बन सकता है। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वहीं आज आप वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, नहीं तो दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।
मकर राशि के लिए आज का राशिफल
मकर राशि के जातक आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में लाभ महसूस होगा। व्यापार और व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आज आपको कोई बड़ा काम मिल सकता है। वहीं आज नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति भी मिल सकती है। परिवार में माहौल शानदार रहने वाला है। आज आप परिवार के लोगों के साथ कहीं बाहर भी जा सकते हैं।
कुंभ राशि वालों के लिए आज का राशिफल
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। हालांकि, आज आप वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बदलते मौसम के चलते सेहत भी बिगड़ सकती है। व्यापार और व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है। रुका हुआ काम फिर से शुरू हो कर सकते हैं। आज आप कोई बड़ी साझेदारी बिजनेस में कर सकते हैं। परिवार में शुभ काम के योग बने हुए हैं। आज मान और सम्मान बढ़ेगा।
मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल
मीन राशि के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज आपका दोस्त से पैसे को लेकर विवाद भी हो सकता है, जिसकी वजह से आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। आज आपको व्यापार में नुकसान हो सकता है। आज कोई बड़ा ऑफर हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर आज मतभेद हो सकता है।






