Haryana News:हरियाणा के सोनीपत के लोगों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही गोहाना शहर को जाम से निजात मिलने वाली है। इसके लिए स्थानीय विधायक और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के प्रयासों से पश्चिमी बाइपास का निर्माण कराया जाएगा। इसको लेकर SDM गोहाना और IAS अंजलि श्रोत्रिया की अध्यक्षता में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक भी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और पंचायत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। खबरों की मानें, तो बाइपास के रास्ते में आने वाले 5 गांवों में प्रशासनिक टीम जल्द ही दौरा करेगी। इन गांवों में माहरा, ठसका, आहुलाना, हसनगढ-गोहाना और खन्दराई गांव शामिल हैं। इस बाइपास को रोहतक रोड को जींद रोड से कनेक्ट किया जाएगा।
ई-भूमि पोर्टल पर जमीन का मूल्य निर्धारित
खबरों की मानें, तो प्रशासन ने किसानों के लिए एक नई व्यवस्था की है। जिसके तहत किसान ई-भूमि पोर्टल (E-bhoomi Portal) पर स्वेच्छा से अपनी जमीन का मूल्य निर्धारित कर सकेंगे। इससे पहले गांवों में मुनादी भी करवाई जाएगी। इससे किसान पोर्टल खुलने से पहले ही जमीन की कीमत तय करने के बारे में सारी जानकारी जान सकेंगे।






