Haryana School Teacher Shortage: हरियाणा में बिना टीचर के ही चल रहे 487 स्कूल, ये जिला टॉप पर

Haryana School Teacher Shortage:  हरियाणा में शिक्षा विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। खबरों की मानें, तो यहां प्रदेश में 487 पाए गए है। जहां एक भी टीचर नहीं है। इसका खुलासा हरियाणा मौलिक शिक्षा विभाग की ...

Haryana School Teacher Shortage:  हरियाणा में शिक्षा विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है। खबरों की मानें, तो यहां प्रदेश में 487 पाए गए है। जहां एक भी टीचर नहीं है। इसका खुलासा हरियाणा मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से किए गए रेशनेलाइजेशन कैंपेन में हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश के 487 सरकारी प्राथमिक स्कूल बिना किसी टीचर के ही चल रहे हैं, जबकि 294 स्कूलों में चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान किसी छात्र का नॉमिनेशन ही नहीं हुआ है।

आंकड़ों से पता चलता है कि शिक्षकों के पदों के पुन: आवंटन के बाद भी सरकारी प्राथमिक स्कूलों में 2,262 अध्यापकों की कमी है। छात्र और शिक्षक के बीच का अनुपात लगभग 28:1 है, जिसमें 8,185 सरकारी स्कूल में 7 लाख 18 हजार 964 छात्र रजिस्टर्ड हैं, जिनमें 25 हजार 762 टीचर हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

हरियाणा के इन जिलों में इतने है बिना अध्यापक वाले स्कूल

-यमुनानगर -79 स्कूल
-पंचकूला- 45 स्कूल
कुरुक्षेत्र – 34 स्कूल

बिना छात्र वाले स्कूल

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

यमुनानगर- 32 स्कूल
अंबाला – 22
हिसार -17 स्कूल हैं।

इन जिलों के स्कूलों में 20 से कम है छात्र

रिपोर्ट की मानें, तो हरियाणा के 1,095 स्कूलों में 20 से कम स्टूडेंट हैं, जिनमें यमुनानगर 132 पहले स्थान पर, उसके बाद पंचकूला में 64 स्कूल और करनाल में 62 स्कूल हैं। इस सबके बीचपं चकूला एकमात्र ऐसा जिला है, जहां शिक्षकों के 88 सरप्लस पद हैं।

Solar Rooftop Scheme 2026:
Solar Rooftop Scheme 2026: जानें सब्सिडी, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

About the Author