Latest Tiger Update : सरिस्का टाइगर रिजर्व एसटी 2303 टाइगर से जुड़ी जानकारी, इतने दिन Tiger कहाँ रहा !

Latest Tiger Update: ताजा जानकारी के मुताबिक एसटी 2303 टाइगर वापिस राजस्थान में प्रवेश कर चुका है। जिसकी मंगलवार दोपहर की लोकेशन राजस्थान –हरियाणा बॉर्डर के गाँव लालपुर –बूढ़ी बावल के आसपास बताई जा रही है। राजस्थान की सरिस्का टीम ...

Latest Tiger Update: ताजा जानकारी के मुताबिक एसटी 2303 टाइगर वापिस राजस्थान में प्रवेश कर चुका है। जिसकी मंगलवार दोपहर की लोकेशन राजस्थान –हरियाणा बॉर्डर के गाँव लालपुर –बूढ़ी बावल के आसपास बताई जा रही है। राजस्थान की सरिस्का टीम टाइगर को सर्च करने का अभियान चला रही है। लेकिन अभीतक टाइगर को रेसक्यू नहीं किया जा सका है।

सोमवार को नहीं मिली थी टाइगर की लोकेशन

Latest Tiger News Live

रविवार को रेवाड़ी के भटसाना –जड़थल गाँव में टाइगर ने रेसक्यू टीम पर हमला किया था। जिस घटना में एक वनकर्मी घायल हो गया था। यहाँ पर रेसक्यू टीम ने टाइगर को रेसक्यू करने के लिए घेराबंदी कर ली थी। लेकिन टाइगर भाग निकाला। जिसके बाद सोमवार दिनभर टाइगर की लोकेशन पता नहीं लग पा रही थी। शाम को टाइगर की राजस्थान में वापिस जाते हुये की एक वीडियो सामने आई ।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

एरिया बड़ा, सरसों की खेती में सर्च करना बड़ी चुनौती

एरिया बड़ा और सरसों की खेती के कारण बाघ को सर्च करना बड़ी चुनौती है। बाघ 5 दिनो तक रेवाड़ी जिले के इलाके में घूम रहा था , 5 दिन बाघ करीबन 15 किलोमीटर के दायरे में रहा। यहां धुंध ज्यादा और सरसो की फसल है इसलिए बाघ सरसों के खेतो में दिखाई नहीं देता ।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

रेवाड़ी में आयें टाइगर से जुड़ी जानकारी, (राजस्थान मीडिया के मुताबिक)

सरिस्का टाइगर रिजर्व का एसटी 2303 टाइगर,  करीबन ढाई साल उम्र, पूंछ सहित 10 फुट लंबाई, अक्टूबर में सरिस्का के बफर जॉन से बाहर निकला, पहली बार सरिस्का का टाइगर अपने क्षेत्र से इतनी दूर गया,  रेडियोकॉलर ना लगा होने के कारण सर्च करने में आ रही दिक्कत   इस टाइगर का एरिया अलवर के बाला किला बफर जॉन के आसपास का,  दो महीने किशनगढ़ बांस के जंगल में रहा।

जिसके बाद 15 दिन खैरथल और खुशखेड़ा के बीच घूमता रहा टाइगर, 18 जनवरी को खुशखेड़ा के पास खेत में किसान को टाइगर ने घायल किया,  19 जनवरी को टाइगर ने हरियाणा के रेवाड़ी में प्रवेश किया,  यहाँ टाइगर ने एक नील गाय का शिकार किया, अवशेष भी मिले है, 21 जनवरी को भटसाना-जड़थल में टाइगर दिखाई दिया,  वनकर्मी पर हमला कर घायल किया,  23 जनवरी को वापिस टाइगर राजस्थान की बूढ़ी बावल, लालपुर और खुशखेड़ा में दिखाई दिया, जिसकी फोटो और पैरों के निशान सामने आयें,  बताया जाता है कि टाइगर जिस रास्ते से आता है, उस रास्ते पर निशान छोडता हुआ आता है, जिसके बाद उसी रास्ते से वापिस चला जाता है, अब टाइगर वापिस जा रहा है।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

 

About the Author