Rewari: रेवाड़ी जिला को मिली 167.23 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की मनोहर सौगात

Rewari: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को आजादी अमृत काल में जिला नूंह के फिरोजपुर झिरका शहर से रेवाड़ी जिला को करीब 167.23 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों की मनोहर सौगात दी। मुख्यमंत्री ने ...

Rewari: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को आजादी अमृत काल में जिला नूंह के फिरोजपुर झिरका शहर से रेवाड़ी जिला को करीब 167.23 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों की मनोहर सौगात दी। मुख्यमंत्री ने नूंह के फिरोजपुर झिरका से वर्चुअल माध्यम से जुड़कर रेवाड़ी जिला की 31 जनहितकारी परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय उद्घाटन एवं शिलान्यास समरोह का रेवाड़ी के बाल भवन स्थित ऑडिटोरियम में सीधा प्रसारण दिखाया गया।

दक्षिणी हरियाणा को मिला मनोहर सरकार में सम्मान : विधायक

rewari

कोसली से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मंगलवार का दिन रेवाड़ी जिला (Rewari) के लिए मंगलकारी सिद्ध हुआ है। आज जिला को 167 करोड़ रुपए से अधिक विकास परियोजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री मनोहर लाल के करकमलों से मिली है।

rewari

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

मुख्यमंत्री ने रेवाड़ी (Rewari) को दी इन विकास परियोजनाओं की सौगात :

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फिरोजपुर झिरका से वर्चुअल माध्यम से रेवाड़ी जिला (Rewari) की 1 योजना का उद्घाटन एवं 30 परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिनमें रेवाड़ी जिला के बावल के एचएसआईआईडीसी (HSIIDC) में दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा 512.90 लाख रुपए की लागत से बनाए गए 33 केवी के नए सब स्टेशन का उद्घाटन किया।

वहीं सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की ओर से 289.18 लाख की लागत से नंगला माइनर का पुनर्वास व पुलों की मरम्मत, 127.18 लाख की लागत से दीवाना माइनर का पुनर्वास व पुलों की मरम्मत, 247.59 लाख की लागत से बास डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुलों की मरम्मत, 406 लाख की लागत से सूमाखेड़ा डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पक्का ढांचा, 339.23 लाख की लागत से जखाला डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पक्का ढांचा किया जाएगा।

132.51 लाख रुपए की लागत से जेएलएन कैनाल पर वीआर पुल का निर्माण, सुर्खुपुर क्षेत्र में 650 लाख रुपए की लागत से निर्जलीकरण योजना, जेएलएन फीडर पंप हाउस की लिफ्टिंग क्षमता में 2650 लाख रुपए की लागत से वृद्धि, 700.20 लाख की लागत से निखरी डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मरम्मत, 570.36 लाख की लागत से बावल डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मरम्मत, 416.85 लाख की लागत से कमालपुर डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मरम्मत, 193.80 लाख की लागत से झाबुआ डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मरम्मत की जाएगी।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

270.67 लाख की लागत से भाड़ावास डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मरम्मत, 118.94 लाख की लागत से किशनपुर डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मरम्मत, 429.95 लाख की लागत से जीतपुर डिस्ट्रीब्यूटरी का पुनर्वास व पुल की मरम्मत, मिकाढ़ा की ओर से जलाखा डिस्ट्रीब्यूटरी पर 906 लाख, बुडौली डिस्ट्रीब्यूटरी पर 391 लाख की लागत से, नया गांव डिस्ट्रीब्यूटरी पर 600 लाख की लागत से तालाब का विकास किया जाएगा।

पटौदी डिस्ट्रीब्यूटरी पर 968 लाख की लागत, शादीपुर डिस्ट्रीब्यूटरी पर 328 लाख की लागत से सोलर पावर आधारित माइक्रो इरिगेशन प्रोजेक्ट, विकास एवं पंचायत विभाग की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गांव काकोडिय़ा में 140.86 लाख की लागत से खेड़ावाला तालाब व गांव जयसिंहपुर खेड़ा में 109.74 लाख की लागत से बनी वाला तालाब का विकास किया जाएगा।

लोकनिर्माण विभाग की ओर से 350.11 लाख रुपए की लागत से भगवती आश्रम अपरोच रोड़ की मरम्मत, 1392.28 लाख की लागत से सुठाना से जलालपुर व खातीवास से खेड़ा मुरार रोड़ का मजबूतीकरण व चौड़ीकरण व अन्य कार्य, 1273.43 लाख की लागत से रेवाड़ी-डहीना-महेंद्रगढ-सतनाली-लौहारू रोड़ का कार्य, 859.15 लाख की लागत से रोड़ का सुधारीकरण, मजबूतीकरण व चौड़ीकरण कार्य करने सहित कोसली में रेवाड़ी-भठिंड़ा रेलवे लाइन पर 1349.61 लाख रुपए की लागत से आरओबी का पुनर्वास कार्य का भी शिलान्यास किया गया।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author