Aadhaar card update: घर बैठे करें अपना आधार कार्ड अपडेट, सरकार ने 14 जून से बढ़ाकर 14 सितंबर की अपडेशन की तिथि

Aadhaar card update: रेवाड़ी डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने निशुल्क आधार कार्ड अपडेशन की तिथि 14 जून से बढ़ाकर 14 सितंबर कर दी है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि वे ...

Aadhaar card update: रेवाड़ी डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने निशुल्क आधार कार्ड अपडेशन की तिथि 14 जून से बढ़ाकर 14 सितंबर कर दी है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि वे अपने आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड को 14 सितंबर तक UIDAI के पोर्टल पर निशुल्क अपडेट कर सकते हैं। आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड धारक को किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी।

जरूरी दस्तावेज़

Aadhaar card update

उन्होंने बताया कि जिला में जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, ऐसे व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपडेट (Aadhaar card update) कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। यूआईडीएआई (UIDAI)ने 14 सितंबर तक ऑनलाइन आधार अपडेट कराने के लिए लिया जाने वाला शुल्क माफ कर आम नागरिकों को राहत प्रदान की है।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

मोबाइल नंबर को आधार में करें अपडेट

डीसी ने बताया कि आधार कार्ड धारक माई आधार पोर्टल (Aadhaar card update) से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, वहीं माई आधार एप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पते का प्रमाण भी उपलब्ध है। उन्होंने जिलावासियों से इस नि:शुल्क सेवा का लाभ उठाते हुए आधार कार्ड अपडेट कराने का आह्वान किया है, साथ ही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को आठ से दस साल पहले बने आधार अपडेट कराना जरूरी है।

कैसे अपडेट करें आधार कार्ड :

1. सबसे पहले आधार की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
2. अब लॉग इन करें और नाम/जेंडर/जन्मतिथि और एड्रेस विकल्प को चुनें।
3. आधार अपडेट के विकल्प को चुनें।
4. अब एड्रेस या अन्य जानकारी अपडेट करने के विकल्प पर क्लिक करें।
5 इसके बाद स्कैन कॉपी को अपलोड करें और डेमोग्राफिक डाटा की जानकारी को अपलोड करें।
6. अब आगे प्रोसेस करें आपको एक यूआरएन नंबर मिलेगा।
7. इसे संभालकर रख लें. स्टेटस चेक करने में काम आएगा।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !
आधार अपडेट को कैसे करें ट्रैक :

जब आप आधार कार्ड में एड्रेस को बदलने के लिए रिक्वेस्ट डालते हैं तो आपको एक यूआरएन नंबर दिया जाता है। यह आपके स्क्रीन पर दिखाई देगा और आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा भेजा जाएगा। अब ssup.uidai.gov.in/checkSSUPStatus/checkupdatestatus पर जाकर आप अपने आधार कार्ड अपडेट स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !
About the Author