Villagers jammed: पीने की पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम, हफ्ते भर से पानी की समस्या

Villagers jammed: रेवाड़ी –बेरली रोड़ स्थित चांदावास बस स्टैंड के सामने रोड़ जाम करके विरोध प्रदर्शन कर रही ये महिलाएं गाँव चांदावास की है। जिनका कहना है कि हफ्ते भर से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। पानी ...

Villagers jammed: रेवाड़ी –बेरली रोड़ स्थित चांदावास बस स्टैंड के सामने रोड़ जाम करके विरोध प्रदर्शन कर रही ये महिलाएं गाँव चांदावास की है। जिनका कहना है कि हफ्ते भर से उनके घरों में पानी नहीं आ रहा है। पानी की किल्लत इस कदर है कि नहाने –धोने के भी लाले पड़े हुये है। ग्रामीणों ने कहा कि भीषण गर्मी में बिना पानी कैसे जिये ये समझ नहीं आ रहा है। इसलिए उन्होने परेशान होकर रोड़ जाम किया है।

मौके पर पहुंचे अधिकारी

Villagers jammed

जाम (Villagers jammed) की सूचना के बाद रामपुरा और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया गया। जिसके थोड़ी देर बाद जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुँच गए। जिन्होने कहा कि गाँव की ग्राम सभा को कई बार वाटर टैंक के लिए जमीन मुहैया कराने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। लेकिन जमीन नहीं मिल पाई है। जितना पानी उन्हे मिल रहा है उसके हिसाब से सप्लाई की जा रही है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

दक्षिण हरियाणा गिना जाता है सूखे इलाके में

आपको बता दें कि दक्षिण हरियाणा सूखे इलाके में गिना जाता है। नहरी पानी पर आधारित रेवाड़ी जिले में फिलहाल 23 से 25 दिनों के अंतराल में नहर कि सप्लाई आ रही है। जिले के पास पानी को स्टोरेज करने की समस्या है। इसलिए पानी की किल्लत शहर में भी बनी रहती है।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author