Rewari: रेवाड़ी जिले की 23 कॉलोनियां होंगी वैध, वैद्य कॉलोनियों को मिलेंगी सभी मूलभूत सुविधाएं

Rewari: रेवाड़ी डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि सरकार की ओर से जिला में अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाना है जिसके सर्वे और वेरिफिकेशन के कार्य को सोमवार तक पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि संबंधित रिपोर्ट सरकार ...

Rewari: रेवाड़ी डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि सरकार की ओर से जिला में अवैध कॉलोनियों को वैध किया जाना है जिसके सर्वे और वेरिफिकेशन के कार्य को सोमवार तक पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें ताकि संबंधित रिपोर्ट सरकार को भेजी जा सके।

23 अवैध कॉलोनियों को किया जाएगा वैध

Rewari

डीसी मोहम्मद इमरान रजा बुधवार को जिला सचिवालय में जिला स्तरीय कमेटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जिला में 23 अवैध कॉलोनियों को वैध करने का ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है। उन्होंने जिला नगर योजनाकार विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द इस कार्ये को पूरा करना सुनिश्चित करें।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

वैध होने पर मिलेगी मूलभूत सुविधाएं

उन्होंने कहा कि कॉलोनियों के वैध होने से वहां रहने वालें लोगों को बिजली, पानी, सीवरेज, सड़कों आदि की मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों को वैध करने के लिए सरकार ने कॉलोनियों में सुविधाएं और बुनियादी ढांचा जांचने के लिए डीटीपी विभाग को सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी।

पैरामीटर के हिसाब से एक-एक क्षेत्र की होगी जांच

जिला नगर योजनाकार अधिकारी मंदीप सिहाग ने बैठक में बताया कि डीटीपी विभाग की ओर से 23 कॉलोनियों का सर्वे पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त अन्य संबंधित विभागों द्वारा भी रिपोर्ट प्राप्त करने उपरांत मैप डिटेल के साथ पूरी रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उन्होंने बताया कि पैरामीटर के हिसाब से एक-एक क्षेत्र की जांच की गई है। जल्द ही रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज
About the Author