Aadhar Card Update: 14 जून तक करवाएँ आधार कार्ड अपडेट, नहीं लगेगा कोई शुल्क

Aadhar Card Update: रेवाड़ी डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड धारक को किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। आम नागरिक आगामी 14 जून तक अपने आधार ...

Google
GOOGLE PROFILE Follow us on Google
Follow ›

Aadhar Card Update: रेवाड़ी डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड धारक को किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। आम नागरिक आगामी 14 जून तक अपने आधार कार्ड को निशुल्क अपडेट करा सकते हैं।

आठ या दस साल पुराने आधार कार्ड कराने होंगे अपडेट

Aadhar Card Update

उन्होंने बताया कि जिला में जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, ऐसे व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपडेट (Aadhar Card Update) कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। यूआईडीएआई (UIDAI) ने 14 जून तक ऑनलाइन आधार अपडेट कराने के लिए शुल्क माफ कर नागरिकों को राहत प्रदान की है।

igu rewari youth festival
IGU का 9वां अंतर-क्षेत्रीय युवा महोत्सव ‘हिंडोला-2026’ धूमधाम से संपन्न, ये रहे विजेता !

नि:शुल्क सेवा का उठाएँ लाभ

डीसी ने बताया कि माई आधार पोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है,वहीं माई आधार एप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पते का प्रमाण भी उपलब्ध है।

उन्होंने जिलावासियों से इस नि:शुल्क सेवा का लाभ उठाते हुए आधार कार्ड अपडेट कराने का आह्वान किया है। इसके साथ ही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट (Aadhar Card Update) रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को आठ से दस साल पहले बने आधार अपडेट कराना जरूरी है।

delhi jaipur highway par hadsa
रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर दर्दनाक सड़क हादसा !

haryana news strike
जरुरी सूचना ! बिजली कर्मचारियों की 3 दिन की हड़ताल ! धारा 163 लागू , CM सैनी ने कहा !
About the Author