Haryana: अब हरियाणा होगा और हरा-भरा, वन विभाग लगायेगा 3 लाख 78 हजार 250 पौधे

Haryana: वन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए पौधारोपण जरूरी है। पौधे हवा को शुद्ध करते है, पानी का संरक्षण करते हैं जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं ...

Haryana: वन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए पौधारोपण जरूरी है। पौधे हवा को शुद्ध करते है, पानी का संरक्षण करते हैं जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं व मिट्टी को संरक्षित करने के अलावा पर्यावरण को कई अन्य तरीकों से भी लाभान्वित करते हैं।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

नि:शुल्क लगाएं जाएंगे पौधे

haryana

उन्होंने बताया कि पेड़ हवा से कणों को फिल्टर भी करते हैं, इस प्रकार इसे स्वच्छ और जहरीले पदार्थों से मुक्त बनाते हैं। हमें पौधारोपण तो करना ही चाहिये साथ ही साथ उनकी परवरिश भी करनी चाहिये। (Haryana) पंचायती जमीन, मुख्य मार्ग, स्कूल, कॉलेज, श्मशान घाट, खेल के मैदान, सरकारी शिक्षण संस्थान आदि में मानसून आने के बाद पौधारोपण किया जाएगा पौधारोपण में पौधगिरि के तहत 75 हजार, जल शक्ति के तहत 1 लाख व 75 हजार पौधे नि:शुल्क दिए जाएंगे।

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

औषधीय, फल और छाया देने वाले पौधों पर रहेगा विभाग का जोर

प्रवक्ता (Haryana) ने बताया कि वृक्षारोपण जरूरी है क्योंकि जब हम पेड़ पौधे लगाएंगे तब ही हमें शुद्ध हवा मिलेगी व हम स्वस्थ रहेंगे। पेड़ पौधे ही वातावरण और जलवायु को नियंत्रित करते हैं। पौधे जीवन देने वाली ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और जानवरों द्वारा छोड़ी गई कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करते हैं। ये फल, लकड़ी, फाइबर, रबर आदि और भी बहुत कुछ प्रदान करते हैं। पेड़ पशुओं और पक्षियों के लिए आश्रय का भी काम करते हैं। इस कार्य में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ विभिन्न गैर सरकारी संगठनों, विद्यालयों का भी सहयोग लिया जाएगा।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author