Pension: हरियाणा मे अब 55 दुर्लभ बीमारियों से ग्रसित मरीजों को मिलेगी मासिक पेंशन

Pension: हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में मरीजों के हित में सराहनीय निर्णय लेते हुए 55 दुर्लभ बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को आर्थिक सहायता स्वरूप 2750 रुपए प्रति माह पेंशन देने का निर्णय लिया है। NEET Re-Exam ...

Pension: हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में मरीजों के हित में सराहनीय निर्णय लेते हुए 55 दुर्लभ बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को आर्थिक सहायता स्वरूप 2750 रुपए प्रति माह पेंशन देने का निर्णय लिया है।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ कराएं रजिस्ट्रेशन

Pension

डीसी इमरान रजा ने सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय पर जानकारी देते हुए बताया कि सरकार की ओर से चिन्हित 55 दुर्लभ बीमारियों की सूची स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराते हुए पात्र मरीजों को पेंशन (Pension) देने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों से ग्रसित मरीज स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर अपने मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

AI Cyber Fraud Alert:Don't trust every link that appears on AI tools; beware of fake shopping websites.
AI Cyber Fraud Alert: AI टूल्स पर दिखने वाले हर लिंक पर न करें भरोसा, फर्जी शॉपिंग वेबसाइट्स से सावधान

प्रति माह 2750 रुपए पेंशन

उन्होंने बताया कि पोम्पे डिजीज, ड्यू केन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी और स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी जैसी 55 दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए सरकार आर्थिक सहायता देगी। इन मरीजों को प्रति माह 2750 रुपए पेंशन (Pension) दी जाएगी। इससे पहले सरकार की ओर से थैलेसीमिया, हीमोफीलिया, कैंसर स्टेज-3 और 4 के मरीजों को पेंशन दी जाती थी। अब सरकार की ओर से 55 दुर्लभ बीमारियों को भी सूची में जोड़ा गया है।

NEET Exam 2026: Rewari on high alert; 12 police checkpoints set up; Section 163 imposed.
NEET Exam 2026: रेवाड़ी हाई अलर्ट,12 पुलिस नाके, धारा 163 लागू

About the Author