Rewari news: रेवाड़ी मे शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, 1 आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Rewari news: जांचकर्ता ने बताया कि एक महिला ने शिकायत में कहा था कि वह एक कंपनी में काम करती है। पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए उसकी बिहार के रहने वाले राहुल पांडेय से जान पहचान हो गई। राहुल ...

Rewari news: जांचकर्ता ने बताया कि एक महिला ने शिकायत में कहा था कि वह एक कंपनी में काम करती है। पिछले साल सोशल मीडिया के जरिए उसकी बिहार के रहने वाले राहुल पांडेय से जान पहचान हो गई। राहुल कसौला चौक के पास किराए के कमरे पर रहता है। दोनों के बीच रोजाना बात होने लगी।

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी राहुल पांडेय ने उसे शादी का झांसा दिया और फिर Rewari के कसौला चौक स्थित अपने कमरे पर बुला लिया। यहां आने के बाद राहुल पांडेय ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में आरोपी का एक अन्य साथी कुलदीप भी वहां पहुंच गया।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

आरोपी राहुल और कुलदीप ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर थाना कसौला पुलिस Rewari) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जिस पर थाना कसोला पुलिस ने आरोपी राहुल को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

 

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author