Rewari Latest News: कैंपा कोला एजेंसी दिलाने के नाम पर ₹11.64 लाख की ठगी, दिल्ली से आरोपी गिरफ्तार

Rewari Latest News: साइबर थाना पुलिस ने गत वर्ष जनवरी माह में कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी दिलाने के नाम पर लगभग 11.64 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए ...

Rewari Latest News: साइबर थाना पुलिस ने गत वर्ष जनवरी माह में कोल्ड ड्रिंक की एजेंसी दिलाने के नाम पर लगभग 11.64 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान दिल्ली के चांदनी चौक दांडी आश्रम में रह रहे मूल रूप से बिहार के जिला कैमूर भभुआ के गांव बिठवार निवासी पवन कुमार उर्फ प्रदुमन के रूप में हुई है।

 

जांचकर्ता ने बताया की गांव कोसली निवासी नवीन प्रकाश ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसने इंस्टाग्राम पर एक सील देखी थी, जिसमें कैंपा कोला कंपनी की एजेंसी लेने के लिए संपर्क करने को लिखा हुआ था। उसने इंटरेस्टेड के ऑप्शन पर क्लिक किया, तो उसके मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप मैसेज के जरिए एक लिंक आया। लिंक क्लिक करने पर फार्म खुल गया। उसने फार्म भरने के साथ ही अपनी सारी इन्फोर्मेशन सांझा कर दी।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

उसे बताया गया कि तुम्हारा रजिस्ट्रेशन हो गया है। उसे रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 58410/- रुपये जमा कराने होंगे। उसने यह राशि जमा करा दी। इसके बाद उससे 21 जनवरी 2025 को प्रोडक्ट बुक कराने के लिए 5 लाख 14 हजार 296/- रुपये दो बैंक खातों में जमा कराने के लिए कहा। उसे यह राशि भी जमा करा दी। 1 फरवरी 2025 को उसके पास माजरा कलां निवासी अमित गोदाम वेरिफाई करने के लिए आया।

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

गोदाम देखने के बाद उन्होंने एग्रीमेंट फीस, सिक्योरिटी डिपॉजिट और इंश्योरेंस प्रीमियम के 5 लाख 90 हजार 853/- रुपये जमा कराने को कहा। उसने यह राशि भी जमा करा दी। बाद में जब उसके पास कोई माल नहीं भेजा गया, तो उसने संबंधित नंबरों पर कॉल करने का प्रयास किया। उनके मोबाइल फोन बंद आ रहे थे। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। उसके साथ 11 लाख 63 हजार 559/- रुपये की ठगी की गई।

 

जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी दिल्ली के चांदनी चौक दांडी आश्रम में रह रहे मूल रूप से बिहार के जिला कैमूर भभुआ के गांव बिठवार निवासी पवन कुमार उर्फ प्रदुमन को गिरफ्तार कर लिया है।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

 

आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 1 लाख 58 हजार 410/- रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

About the Author