Rewari Crime News: घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी चोरी ,आरोपी गिरफ्तार

Rewari Crime News: थाना खोल पुलिस ने गत जून माह में एक मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव खोल निवासी लोकेश ...

Rewari Crime News: थाना खोल पुलिस ने गत जून माह में एक मकान का ताला तोड़कर जेवरात व नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव खोल निवासी लोकेश उर्फ़ दान सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

जांचकर्ता ने बताया की गांव खोल निवासी नरेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 23 जून को वह अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ घूमने के लिए हरिद्वार गया था। जब वह और उसके परिजन 28 जून को घर लौटे तो मकान के कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। कमरे में रखी लकड़ी की अलमारी खुली मिली। चोर अलमारी के लॉकर से 3 सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठियां, तीन सोने के टॉप्स, सोने की 2 नोजपिन, 6 जोड़ी चांदी की पाजेब, सोने का मंगलसूत्र व 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए।

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

जिस पर पुलिस ने थाना खोल में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी गांव खोल निवासी लोकेश उर्फ़ दान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author