Rewari News: नागरिक अस्पताल के अतिरिक्त ब्लॉक और 12 अमृत सरोवरों का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली मजबूती

Rewari News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज नारायणगढ़ से 114 करोड़ रुपए की स्वास्थ्य विभाग की सात परियोजनाओं तथा प्रदेश में 223 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए 325 अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण ...

Rewari News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज नारायणगढ़ से 114 करोड़ रुपए की स्वास्थ्य विभाग की सात परियोजनाओं तथा प्रदेश में 223 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए 325 अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव भी मुख्यमंत्री के साथ समारोह में मौजूद रहीं।
रेवाड़ी के लघु सचिवालय सभागार में इस कार्यक्रम का वीसी के जरिए सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उनके साथ  भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरमैन विनीता पीपल व एडीसी राहुल मोदी सहित अनेक पंचायत प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
विधायक डा. कृष्ण कुमार ने रेवाड़ी जिला की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इनमें नागरिक अस्पताल रेवाड़ी के अतिरिक्त ब्लॉक में 68 लाख रुपए से करवाया गया नवीनीकरण, गांव जाटूवास का अमृत सरोवर, गांव भटेड़ा का अमृत सरोवर, नया गांव, गुमीना, राजपुरा इस्तमुरार, बाबा सूरदास तालाब कंवाली, नवदीप वाटर वर्क्स कंवाली, गांव शाहपुर, कुमरोधा, जाडरा का बाबा सुखदास तालाब, देहलावास व गांव कोसली का अमृत सरोवर शामिल है। इन सरोवरों के नवीनीकरण पर 5 करोड़ 33 लाख 70 हजार रुपए खर्च हुए हैं।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

विधायक डा. कृष्ण कुमार ने आज डॉक्टर्स डे की सभी चिकित्सकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने हरियाणा में 34 करोड़ रुपए की 70 अत्याधुनिक एंबुलेंस वाहनों की सेवा आरंभ की है। इन एंबुलेंस के आने से आपातकाल में गंभीर रूप से घायल अथवा बीमार मरीजों को चिकित्सा सेवा और जल्दी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में मंत्री आरती सिंह राव ने अनेक अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं को शुरू करवाया है। जिससे मरीजों का उपचार प्रभावी ढंग से हो सकेगा। इसी प्रकार गांवों में अमृत सरोवर का निर्माण होने से लोगों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और तालाबों के आसपास कूड़ा-करकट डालने, अवैध कब्जे करने जैसी समस्याओं से निजात मिल सकेगी।

 

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

कार्यक्रम में भाजपा के जिला महामंत्री कुलदीप चौहान, जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल, रेवाड़ी पंचायत समिति के चेयरमैन रविंद्र यादव, नाहड़ ब्लॉक समिति के चेयरमैन दुष्यंत सिंह, जिला परिषद के डिप्टी सीईओ अंकित चौहान, सीएमओ डा. नरेंद्र दहिया, पीएमओ डा. सुरेंद्र यादव, बीडीपीओ अनिल कुमार, बीडीपीओ युधिष्ठिर, परियोजना अधिकारी अर्जुन, कोसली के सरपंच रामकिशन जांगड़ा आदि मौजूद रहे।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari
About the Author