MFMB: खराब फसलों का मुआवजा लेने के लिए MFMB ब्योरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण अनिवार्य

MFMB: डीसी अशोक कुमार गर्ग शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण व राजस्व विभाग अधिकारियों को बरसात व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करने के लिए आवश्यक निर्देश ...

MFMB: डीसी अशोक कुमार गर्ग शनिवार को लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण व राजस्व विभाग अधिकारियों को बरसात व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की स्पेशल गिरदावरी करने के लिए आवश्यक निर्देश दे रहे थे। उन्होंने निर्देश दिए वे रेवाड़ी जिला में बरसात व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कर अविलंब रिपोर्ट तैयार करें।

मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे नुकसान की मॉनिटरिंग

MFMB

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि संबंधित अधिकारी एक-एक खेत के खराबे की भौतिक जांच करते हुए अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं बरसात व ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर भरें डिटेल

डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने विशेष गिरदावरी करने के साथ ही फसलों को हुए नुकसान की स्थिति जानने के लिए ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल लिंक खोल दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसान मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल (MFMB) पर अपने मोबाइल नंबर और परिवार पहचान पत्र से फसल खराब होने के 72 घंटे के भीतर ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल पर नुकसान की डिटेल भरकर भेज सकते हैं। पोर्टल पर किसानों को जमीन का खसरा नंबर देने के साथ फसल के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी, जैसे फसल का बीमा है या नहीं और कितनी एकड़ में फसल कितने प्रतिशत तक खराब हुई है।

MFMB ब्योरा पोर्टल पर फसल का पंजीकरण अनिवार्य 

डीसी ने किसानों का आह्वान किया कि वे अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल (MFMB) पर करने के लिए सबसे पहले fasal haryana.gov.in/ पोर्टल को खोलें। इसके बाद किसान अनुभाग पर क्लिक करें। इसके बाद ई-फसल क्षतिपूर्ति सूचना देने के लिए क्लिक करें। इसके उपरांत पीपीपी आईडी, मेरी फसल मेरा ब्यौरा आईडी या मोबाइल नंबर में से किसी एक से लॉगिन करें। लॉगिन करने के उपरांत जिस किसान ने पंजीकरण किया है उसका ब्यौरा खुल जाएगा। इसके बाद किसान अपनी फसल बारे शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

शिकायत दर्ज करने के उपरांत संबंधित विभाग व अधिकारी द्वारा आपकी शिकायत पर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि किसान अपने मोबाइल, लैपटॉप, कंप्यूटर या फिर अटल सेवा केंद्र पर जाकर फसल नुकसान की सूचना दें सकते हैं।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास
About the Author