रेवाड़ी जिले को मिला सहकारी दुग्ध प्लांट का तोहफा, 200 करोड़ की लागत से बनेगा प्लांट

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हरियाणा के करनाल जिला से रिमोट का बटन दबाकर रेवाड़ी जिला के गांव बिदावास में 200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सहकारी दुग्ध प्लांट का शिलान्यास किया। हरियाणा ...

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को हरियाणा के करनाल जिला से रिमोट का बटन दबाकर रेवाड़ी जिला के गांव बिदावास में 200 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सहकारी दुग्ध प्लांट का शिलान्यास किया।
हरियाणा सरकार में सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल ने आजादी अमृत काल में रेवाड़ी जिला को सहकारी दुग्ध प्लांट निर्माण का तोहफा देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

प्रतिदिन होगा 5 लाख लीटर दूध का उत्पादन

Rewari Plant 2 jpg

उन्होंने कहा कि इस दुग्ध प्लांट के निर्माण से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दुग्ध की जरूरत पूरी करने और दुग्ध उत्पादकों की आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि इस दुग्ध प्लांट से प्रतिदिन 5 लाख लीटर दूध का उत्पादन होगा, जिससे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में दूध की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी और दूध उत्पादकों की आय में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा कि दुग्ध प्लांट के निर्माण से देश-प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

किसानों को मुनाफे के साथ-साथ मिलेगा अच्छा फायदा

सहकारिता मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनेक सराहनीय कदम उठाए हैं। रेवाड़ी जिला में सहकारी दुग्ध प्लांट स्थापित होने के बाद क्षेत्र के दूध उत्पादक किसानों को मुनाफे के साथ-साथ अच्छा फायदा मिलेगा। साथ ही युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। आमदनी बढ़ने से किसानों का जीवन स्तर भी बढ़ेगा। उन्होंने आह्वान किया कि पशुपालक सहकारिता के साथ जुड़कर देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपना योगदान दें।

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

About the Author