रेवाड़ी सहित हरियाणा के 12 जिलों में खोले जाएंगे खेलो इंडिया केन्द्र, 15 फरवरी, 2023 तक करें आवेदन

हरियाणा खेल विभाग ने पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के गत वर्ष जून माह में सफल आयोजन के बाद  ‘खेलो इंडिया’ को राज्य के अन्य स्थानों  पर पहुंचाने की पहल करते हुए खेलो इंडिया के पास्ट चैम्पियन एथलीट, ‘खेलो ...

हरियाणा खेल विभाग ने पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 के गत वर्ष जून माह में सफल आयोजन के बाद  ‘खेलो इंडिया’ को राज्य के अन्य स्थानों  पर पहुंचाने की पहल करते हुए खेलो इंडिया के पास्ट चैम्पियन एथलीट, ‘खेलो इंडिया स्माल सेंटर (केआईसी) सरकारी संगठन स्थापित करने के लिए आवदेन आमंत्रित किए हैं।

खेल विभाग के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार व भारतीय खेल प्राधिकरण की योजना के तहत 12 और जिलों नामत: फतेहाबाद, गुरुग्राम, हिसार, करनाल, मेवात, महेन्द्रगढ़, पंचकूला, पानीपत, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा तथा सोनीपत में खेलो इंडिया केन्द्र खोले जाएंगे।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

उन्होंने बताया कि केन्द्र खोलने के इच्छुक खिलाड़ी संबंधित जिला खेल अधिकारी कार्यालय में 15 फरवरी,2023 तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि योजना की पूर्ण जानकारी विभाग की वैबसाईट  http://haryanasports.gov.in  पर उपलब्ध है।

 

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

About the Author