Traffic: गणतंत्र दिवस को लेकर रेवाड़ी ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

गणतंत्र दिवस को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है की 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर दिल्ली मे किए जा रहे आयोजन को मध्यनजर रखते हुए दिनांक 25 जनवरी को सांय 9.00 pm से दिनांक 26 जनवरी ...

गणतंत्र दिवस को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया है की 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर दिल्ली मे किए जा रहे आयोजन को मध्यनजर रखते हुए दिनांक 25 जनवरी को सांय 9.00 pm से दिनांक 26 जनवरी को 1.30 pm तक प्रोग्राम समाप्ती तक भारी वाहनो के प्रवेश पर रोक लगाई है।

इस दौरान केवल खाने पीने व जरुरी सामान से भरे वाहनो के अलावा भारी वाहन पर रोक रहेगी। जिला रेवाड़ी मे भी जयपुर-दिल्ली- हाईवे पर इस दौरान दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहनो पर रोक लगाई गई है तथा दिल्ली जाने वाले भारी वाहनो को एन.एच. 71 पर डायवर्ट किया जाएगा।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

ट्रैफिक पुलिस रेवाड़ी ने ट्रांसपोर्टो, भारी वाहन चालको व उनके मालिको से एडवाईजरी जारी करके अपील कि है की दिनांक 25 जनवरी को सांय 8.00  से 26 जनवरी को दोपहर 1.30 तक दिल्ली कि तरफ भारी वाहन ले जाने से बचे। इस दौरान खाने पीने व जरुरी सामान वाले वाहनो को जाने की मनाही नही रहेगी।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author