रेवाड़ी पुलिस ने वर्ष 2022 की गिनाई उपलब्धियाँ वर्ष 2023 के लिए ये बड़ी चुनौती

बता दें कि वर्ष 2021 में डकैती के कुल 5 अभियोग दर्ज हुए थे. जबकि वर्ष 2022 मे कुल 4 मुकदमे दर्ज हुए है।  वर्ष 2021 में लूट के कुल 18 मुकदमे दर्ज रजिस्टर हुए थे जबकि वर्ष 2022 में ...

बता दें कि वर्ष 2021 में डकैती के कुल 5 अभियोग दर्ज हुए थे. जबकि वर्ष 2022 मे कुल 4 मुकदमे दर्ज हुए है।

  •  वर्ष 2021 में लूट के कुल 18 मुकदमे दर्ज रजिस्टर हुए थे जबकि वर्ष 2022 में जिला रेवाडी मे लूट के कुल 12 मुकदमे दर्ज हुए है।
  • छिना झपटी के वर्ष 2021 में कुल 130 मुकदमे दर्ज हुए थे। जबकि वर्ष 2022 में कुल 75 मुकदमे दर्ज हुए है।
  • घरों में सेंधमारी के वर्ष 2021 में कुल 261 मुकदमे दर्ज हुए थे जबकि वर्ष 2022 में सेंधमारी के कुल 215 मुकदमे दर्ज हुए है
  • वर्ष 2021 में वाहन चोरी के कुल 621 मुकदमे दर्ज हुए थे। जबकि वर्ष 2022 में वाहन चोरी के कुल 492 मुकदमे दर्ज किए गए है।

 

साईबर फ्राड सम्बधिंत

जिला रेवाडी मे वर्ष 2022 मे साईबर फ्राड से सम्बधिंत कुल 1727 शिकायते प्राप्त हुई है। जिसमे कुल 90 अभियोग दर्ज किए जाकर कुल 16 आरोपियो को साईबर पुलिस थाना द्वारा गिरफतार किया गया है। दर्ज अभियोगो मे पुलिस द्वारा कुल 16 लाख 35 हजार 816 रुपए बरामद किए गए है। तथा साईबर फ्रोड से सम्बधिंत शिकायतो पर कुल 22 लाख 41 हजार 105 रुपए बरामद कराए है।

 

वर्ष 2022 मे मादक पदार्थ बेचने वालो के खिलाफ समय समय पर अभियान चलाकर नशीले पदार्थ बेचने वालो के खिलाफ कुल 85 अभियोग दर्ज करके कुल 174 आरोपियो को गिरफतार करने मे सफलता हासिल की है तथा आरोपियो से कुल– 44 किलो ग्राम 615 ग्रांम व 606 मिली ग्रांम गांजा, -5 किलो ग्रांम 380 ग्रांम चूरा पोस्त, 103 ग्रांम 522 मिली ग्रांम स्मैक, 58 ग्रांम सुल्फा, 130 ग्रांम भांग पत्ती, -6083 टेबलेट,  5040 कैपसूल , 3372 इंजैक्शन, -25 बोतल सिरैप बरामद किए है।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

 

इसी क्रम मे वर्ष 2022 मे रेवाडी पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अपराधियो के खिलाफ कुल 71 अभियोग दर्ज करके कुल 121 आरोपियो को गिरफतार किया है। गिरफतार किए गए आरोपियो से कुल 56 देशी कट्टे, 34 पिस्टल, 1 डोगा गैन, 1- डबल बैरल, 4 चाकू, 164 कारतूस व 18 खाली कारतूस बरामद किए है।

इसी क्रम मे वर्ष 2022 मे अवैध शराब बेचने वालो/तस्करी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए रेवाडी पुलिस द्वारा कुल 246 अभियोग दर्ज करके कुल 300 आरोपियो को गिरफतार किया है तथा उनके कब्जा से कुल 5685 बोतल देशी शराब, 16.66 लीटर हथकडी शराब, कुल 6615 अग्रेजी शराब, 1600 पाऊच अग्रेंजी शराब, 967 बीयर, 63.5 लीटर लाहन व 48 केन बियर बरामद की है।

 

वर्ष 2022 मे जुआ खेलने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए कुल 133 अभियोग दर्ज करके कुल 247 आरोपियो को गिरफतार किया है तथा उनके कब्जा से कुल 823075-/ रुपए, 1 LED, 7 मोबाईल फोन, 1 लेपटाप, 1 टैब, 2 पावर बैंक हकामद किए है।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

 

जिला रेवाडी मे निम्नलिखित ब्लाईंड मर्डर मे पुलिस द्वारा सफलता हासिल की गई है-

  1. अभियोग सख्या 42/22 थाना बावल मे दिनांक 28.01.2022 नाम पता नामालूम व्यक्ति कि हत्या करके नाश को टांकडी की पहाडी मे डाला गया था। जो पुलिस द्वारा अभियोग मे नाश कि शिनाक्त करके अभियोग को अनुरेखित करते हुए 2 आरोपियो को गिरफतार किया गया है।
  2. अभियोग सख्या 27/22 थाना माडल टाऊन रेवाडी मे नाम पता नामालूम आरोपियो द्वारा दिनांक 16.01.2022 को जमोटो डिलिवरी ब्याव कि हत्या कि गई थी। जो पुलिस द्वारा अभियोग को अनुरेखित करते हुए 2 आरोपियो को गिरफतार किया गया है।
  3.       अभियोग सख्या 79/22 थाना धारुहेडा मे नाम पता नामालूम आरोपियो द्वारा दिनांक 27.02.2022 को आदित्य नाम के लडके की हत्या की गई थी। जो पुलिस द्वारा अभियोग को अनुरेखित करते हुए 5 आरोपियो को गिरफतार किया गया है।
  4. अभियोग सख्या 76/22 थाना सैक्टर 06 धारुहेडा मे नाम पता नामालूम आरोपियो द्वारा दिनांक 10.04.2022 को सच्चिदान्नद नाम के व्यक्ति की हत्या की गई थी। जो पुलिस द्वारा अभियोग को अनुरेखित करते हुए 2 आरोपियो को गिरफतार किया गया है।
  5. अभियोग सख्या 184/22 थाना बावल मे नाम पता नामालूम आरोपियो द्वारा दिनांक 02.06.2022 को सुशीला नामक महिला की हत्या की गई थी। जो पुलिस द्वारा अभियोग को अनुरेखित करते हुए शिकायतकर्ता मृतका के बेटे आरोपी जोगेन्द्र को गिरफतार करके सफलता हासिल की है।

 

  • वर्ष 2021 मे बलात्कार के कुल 68 मुकदमे दर्ज रजिस्टर हुए थे। जबकि वर्ष 2022 मे 52 मुकदमे दर्ज रजिस्टर हुए है। जो वर्ष 2021 की तुलना मे बलात्कार के अपराधो पर अकुंश लगाने मे सफलता हासिल की है।
  • इसी क्रम मे वर्ष 2021 मे पोस्को एक्ट के कुल 99 मुकदमे दर्ज रजिस्टर हुए थे जबकि वर्ष 2022 मे कुल 80 मुकदमे दर्ज रजिस्टर हुए है।
  • इसी क्रम मे वर्ष 2021 मे महिलाओ से छेडछाड से सम्बधिंत  कुल 99 मुकदमे दर्ज रजिस्टर हुए थे। जबकि वर्ष 2022 मे कुल 73 मुकदमे दर्ज हुए है।  

 

इसके अतिरिक्त विशेष उपलब्धियां-

  1. इसके अतिरिक्त अभियोग संख्या 169/2022 थाना बावल में 50 करोङ रुपये की फिरोती मागने के मामले मे पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 6 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।
  2. दिनांक 11.12.2022 की रात थाना धारुहेङा क्षेत्राधिकार से 4 पट्रोल पंम्पो से हथियार के बल पर शिफ्ट कार में आकर नोजवान युवको द्वारा लुटपाट की गई थी। जिस सम्बंध में अभियोग संख्या क्रमश 420,421,422,423/2022 थाना धारुहेङा दर्ज रजि. किया जाकर रेवाङी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 3-4 दिन में कार्यवाही करते हुये चार आरोपीयो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
  3. अभियोग संख्या 177/22 थाना धारुहेङा में 400 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया जाकर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई।
  4. अभियोग संख्या 225/22 थाना बावल में 12 वर्ष की लङकी शीतल का अपहरण किया गया था। जिसमें जिला पुलिस रेवाङी द्वारा पिङीता लङकी शीतल को बरामद किया गया। दिनांक 27.12.2022 को आरोपी विक्रम यादव व साहिल को गिरफतार करने में सफलता हासिल की गई। जो आरेपी साहिल अभियोग संख्या 225/22 धारा 302 भा.द.स. थाना शाहाजंहापुर जिला भिवाङी राजस्थान में ईनाम घोषित है व आरोपी साहिल से एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा व दो जिन्दा रोन्द बरामद किये गये।
  5. अभियोग संख्या 196/22 थाना कसोला रेवाङी में करीब 4 करोङ रुपये के मोबाईल फोन से भरा हुआ कैन्टर की लुट को सुलझाते हुय़े 3 आरोपीयो को गिरफतार करने में सफलता हासिल की गई है।
  6. पुलिस द्वारा यातायात नियमो की उल्लघना करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध मोटर वाहन अधीनियम के तहत वर्ष 2021 में 33258 चालान की तुलना में वर्ष 2022 में 48028 चालान किये गये है।
  7. पुलिस द्वारा118 उदघोषित अपराधियो व 84 बेल जम्परो को पकङने में सफलता हासिल की गई।

अपराधिक गैंग पर कार्यवाही  –

Voter List 2026: Ensure you present your case during the hearing upon receiving the notice – DC Rewari
Voter List 2026: नोटिस मिलने पर सुनवाई में जरूर रखें अपना पक्ष – DC Rewari

       वर्ष 2022 मे कुल 12 गैंग को पकडने मे सफलता हासिल की है। पकडी गई गैंगो मे मुख्य रुप से 1 गैंग जो पाईप लाईन से तेल चोरी करने वाली, कुल 4 गैंग छिना झपटी करने वाली ( जिनमे चैन छिनने वाली भी शामिल है) 2 गैंग सामान्य चोरी करने वाली , 2 गैंग घरो मे सेंधमारी करके चोरी करने वाली , 2 गैंग वाहन चोरी करने वाली, 1 गैंग पैट्रोल पम्प से लूट करने मे शामिल रही है। पुलिस ने तेल चोरी करने वाली गैंग का पता लगाकर उनसे कुल 70 लाख 93 हजार 700 रुपए व अन्य वाहन भी बरामद किए है। घरो मे सेंधमारी करके चोरी करने वाली गैंग से पुलिस 11 लाख रुपए के गहने बरामद किए है।

जिला रेवाडी मे 2 आदतन अपराधियो के अवैध निर्माण को भी नगर परिषद रेवाडी द्वारा पुलिस की उपस्थिति मे गिराया गया है। जिसमे सुनिल बाल्मीकी निवासी धारुहेडा चुंगी की कालाका रोड रेवाडी पर बनी 42 दुकाने व अशोक उर्फ आशु गुर्जर की अम्बेडकर चौक पर बनी एक दुकान व 8 दुकानो के सामने बने अतिक्रमण को हटाया जाना शामिल है। इसके अतिरिक्त भविष्य मे आदतन अपराधियो व गैंगस्टरो के खिलाफ भी इस प्रकार कि कार्यवाही की जाएगी।

वर्ष 2022 मे झुठी शिकायत देकर मुकद्मे दर्ज करवानो के खिलाफ कार्यवाही करते पुलिस ने कुल 14 के खिलाफ 182 भा.द.स. की कार्यवाही की गई है।

About the Author