माजरा में 1300 करोड़ की लागत से बनने वाले एम्स का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे माजरा के किसानों का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने अपने क्षेत्र में स्वास्थय संबंधी देश की बड़ी संस्था एम्स को लाने के लिए स्वेच्छा से जमीन देने का काम किया है। राव ने ...

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे माजरा के किसानों का आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने अपने क्षेत्र में स्वास्थय संबंधी देश की बड़ी संस्था एम्स को लाने के लिए स्वेच्छा से जमीन देने का काम किया है। राव ने कहा कि एम्स से ना केवल दक्षिण हरियाणा को बल्कि साथ सटे राजस्थान को भी इसका फायदा मिलेगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जमीन से संबंधित सभी औपचारिकताओं को जल्द से जल्द पूरा करें और अधिकृत जमीन को केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग को सौंप दें। राव ने कहा कि अब तक एम्स के लिए करीब 190 एकड़ जमीन अधिकृत की जा चुकी है। राव बुधवार को रामपुरा स्थित निवास पर एम्स किसान समिति व अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

AIIMS meeting

उन्होंने कहा कि हरियाणा की स्वास्थय सुविधाओं में माजरा एम्स मील का पत्थर साबित होगा । उन्होंने बताया कि 1300 करोड़ केंद्र सरकार करेगी एम्स के निर्माण पर खर्च करेगी। राव ने कहा कि एम्स के बनने के बाद यहां के लोगों को खासकर  रेवाड़ी , महेंद्रगढ़ , भिवानी,  रोहतक,  झज्जर, मेवात, पलवल व फरीदाबाद सहित राजस्थान के अलवर व  झुंझुनू जिलों को भी इसका फायदा मिलेगा। उन्होंने बताया कि एम्स में प्रत्यक्ष रूप से करीब 3000 व अप्रत्यक्ष रूप से करीब 10 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी
ये मिलेगी सुविधाएँ
pm modi

प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के तहत हरियाणा को केंद्र सरकार की ओर से सौगात मिली है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि माजरा एम्स 750 बिस्तरों का अस्पताल होगा,  जिसमें मेडिकल कॉलेज , नर्सिंग कॉलेज सहित आईसीयू स्पेशलिस्ट व सुपर स्पेशलिस्ट सहित करीब 1500 व्यक्तियों को प्रतिदिन ओपीडी में देखने की सुविधाएं होंगी। इसके अलावा प्राइवेट वार्ड, ट्रामा बेड व आयुष बेड की सुविधाएं भी कैंपस में मिलेंगे। कैंपस में नाइट शेल्टर,  गेस्ट हाउस 1000 सीटों का ऑडिटोरियम , हॉस्टल व रेजिडेंसल सुविधाएं भी बनाई जाएंगी। इस एम्स में स्वास्थ्य सुविधाओं के बढ़ोतरी के साथ मेडिकल एजुकेशन, नर्सिंग और स्वास्थ्य संबंधित रिसर्च अनुसंधान को भी बढ़ावा मिलेगा।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना
About the Author