आदर्श नगर में युवक की पीटकर हत्या के मामले में सातवां आरोपी गिरफ्तार

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मृतक सुनील कुमार के भाई संजय ने बताया कि वह अपने भाई अनिल के साथ कतोपुर की देवनगर कॉलोनी में रहते हैं, जबकि उनका 40 वर्षीय भाई सुनील आदर्श नगर में किराए पर रहता ...

जांचकर्ता ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में मृतक सुनील कुमार के भाई संजय ने बताया कि वह अपने भाई अनिल के साथ कतोपुर की देवनगर कॉलोनी में रहते हैं, जबकि उनका 40 वर्षीय भाई सुनील आदर्श नगर में किराए पर रहता था। रविवार की रात करीब साढ़े 12 बजे कुतुबपुर निवासी एक युवक उसके भाई सुनील को घर से बुलाकर अपने साथ ले जा रहा था। जब वह पुराना बिजली घर के गेट के सामने पहुंचा तो वहां काफी संख्या में युवक अपनी कारों को साइड में खड़ी कर घात लगाए बैठे हुए थे।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

गेट के सामने पहुंचते ही सभी ने सुनील पर लाठी-डंडों व राड से हमला कर दिया और बुरी तरह मारपीट की। हमलावरों ने सिर में गहरी चोट मारी और सुनील के हाथ व पैर तोड़ दिए। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और सुनील को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण पीजीआईएमएस रोहतक के लिए रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान सुनील की मौत हो गई।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

सूचना के बाद रामपुरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपकर हत्या का केस दर्ज कर लिया था। बुधवार को पुलिस ने मामले में सातवें आरोपी मोहल्ला आदर्श नगर कुतुबपुर रेवाडी निवासी गौरव उर्फ गौरी निवासी गौरव उर्फ गौरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आज अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author