बावल में मंत्री आवास के पास धरना प्रदर्शन कर किसानों ने सहकारिता मंत्री का फूंका पुतला

शामलात की भूमि सहित विभिन्न मांगों को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने बावल में धरना प्रदर्शन किया. किसानों ने यहाँ सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी. बावल में किसान एकत्रित होकर कैबिनेट मंत्री डॉ ...

शामलात की भूमि सहित विभिन्न मांगों को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने बावल में धरना प्रदर्शन किया. किसानों ने यहाँ सहकारिता मंत्री डॉ बनवारी लाल का पुतला फूंककर जमकर नारेबाजी. बावल में किसान एकत्रित होकर कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल के आवास पर जमकर ये मांग करने वाले थे कि मंत्री जी किसानों की आवाज को विधानसभा में उठायें. लेकिन पुलिस ने उन्हें मंत्री के आवास से करीबन 500 दूर ही रोक दिया.

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

पुलिस ने किसानों को जहाँ रोका वहीँ पर किसानों ने सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक धरना प्रदर्शन किया. साथ ही सहकारिता मंत्री की फोटो लगा पुतला भी किसानों ने फूंककर रोष व्यक्त किया.  किसानों ने कहा कि शामलात की भूमि पर किसानों का हक़ है. लेकिन ये सरकार उस जमीन को पूंजीपतियों को बेचना चाहती है.

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

About the Author