अब चार तारीखों के आधार पर हो सकेगा नए वोट का रजिस्ट्रेशन

उपमंडल अधिकारी (ना.) एसडीएम होशियार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि देश के युवाओं को अब वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने के लिए साल में चार तिथियों को आधार मानकर रजिस्ट्रेशन का मौका मिलेगा। इससे पहले साल ...

उपमंडल अधिकारी (ना.) एसडीएम होशियार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि देश के युवाओं को अब वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने के लिए साल में चार तिथियों को आधार मानकर रजिस्ट्रेशन का मौका मिलेगा। इससे पहले साल में केवल एक जनवरी को ही आधार तिथि मानकर वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाया जा सकता था। उन्होंने बताया कि अब एक जनवरी, एक अप्रैल, एक जुलाई व एक अक्टूबर को 18 साल की आयु पूरी करने पर मतदाता के तौर पर पंजीकरण करने के लिए आवेदन कर सकेंगे। युवाओं को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए अब एक जनवरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

एसडीएम ने बताया कि एक जनवरी के बाद 18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों को पूरे एक साल तक इंतजार करना पड़ता था। अब मतदाता सूची के रिवीजन फोटो इलेक्टोरल रोल में अपडेशन के लिए भी नए अपडेट फॉर्म का उपयोग किया जाएगा। सभी नए नियम एक अगस्त 2022 से लागू हो गए हैं।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

वोटर आईडी आधार नंबर से लिंक कराने के लिए फार्म नंबर 6-बी भरकर संबंधित अधिकारी के पास जमा किया जा सकता है। मतदाताओं द्वारा आधार उपलब्ध कराना स्वैच्छिक है। मतदाता ऑनलाइन माध्यम से भी अपना आधार नंबर फार्म 6-बी में भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है। इसके लिए एनवीएसपीडॉटआईएन वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

About the Author