पेट्रोलियम पाइपलाइन से चोरी किया गया तेल खरीदने व बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

जनवरी माह में सीआईए धारुहेड़ा पुलिस ने पेट्रोलियम पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाले अंतर्राजीय गिरोह का पर्दाफ़ाश करते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से कुल दो बड़े और दो छोटे टैंकर सहित 7 गाडियाँ, 1 ...

जनवरी माह में सीआईए धारुहेड़ा पुलिस ने पेट्रोलियम पाइपलाइन से तेल चोरी करने वाले अंतर्राजीय गिरोह का पर्दाफ़ाश करते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से कुल दो बड़े और दो छोटे टैंकर सहित 7 गाडियाँ, 1 पंप मशीन व 1 मोटर बरामद किए थे। पुलिस ने जनवरी माह में सोनीपत जिले के गाँव चटिया देवा निवासी रवि कुमार उर्फ कर्ण, सोनीपत जिले के सलीमपुर निवासी हरीश उर्फ मिस्त्री व अनिल उर्फ सोनू, सोनीपत के विकास नगर निवासी रवीन्द्र उर्फ बल्लु उर्फ चिरकुट, दिल्ली के लाडपुर कंझावला निवासी विजय उर्फ अजय उर्फ भोला, सोनिपत जिले के गाँव नाहरा निवासी बिन्द्र, यूपी के मुजफ्फर नगर जिले के मुकंदपुर निवासी सूरज व सन्नी, यूपी के बागपत जिले गाँव भगोठ निवासी मनीष उर्फ सुंड को गिरफ्तार किया था।

जांचकर्ता ने बताया कि दिनांक 25 दिसम्बर 2021 को थाना रामपुरा में भी पेट्रोलियम तेल पाईपलाईन से तेल चोरी का मामला दर्ज हुआ था। जिस पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने स्वयं संज्ञान लेते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमे गठित की गई थी। जिन पर कार्रवाई करते हुए सीआईए धारुहेड़ा पुलिस की टीम ने साईबर सेल की मदद से पेट्रोलियम तेल पाईप लाईन से तेल चोरी करने वाले अंतर्राजीय गिरोह का पर्दाफ़ाश करते हुए कुल 9 आरोपियों को दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

दिनांक 23 मार्च 2021 व दिनांक 10 अप्रैल 2021 को भी थाना बावल क्षेत्र मे हिन्दुस्तान पैट्रोलियम कोरपरेशन लिमिटटेड की बिछी तेल की पाईप लाइन को क्षतिग्रस्त करके तेल चोरी के मामले दर्ज किए थे। इससे पूर्व पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 गाड़ियाँ भी बरामद की है। जिसमे 2 बड़े टेंकर जिसमे एक मे कुल 22 हजार लीटर लगभग 21 लाख रुपये का पेट्रोल भरा हुआ था तथा एक टेंकर खाली था। इसके अलावा दो टाटा 409 केंटर जिनमे कुछ प्लास्टिक व लोहे के ड्रम रखे हुए थे जिनमे कुछ पेट्रोलियम पदार्थ के भरे हुए थे।

एक केंटर में 12 प्लास्टिक की केन बरामद जिनमे कुछ खाली व कुछ भरी हुई थी। इसके अलावा दो छोटे खाली टैंकर जिसमें एक टाटा 407 व एक जायलो टैंकर शामिल थे। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से पानी उठाने वाली एक मोटर व एक तेल बदलने वाली पंप मशीन भी बरामद हुई थी। जांच के दौरान सामने आया कि उक्त आरोपी रेवाड़ी जिले के अलावा सोनीपत, पानीपत, बहादुरगढ़, रोहतक के सांपला व दिल्ली मे भी पेट्रोलियम तेल पाईप लाइन से तेल चोरी की वारदातों में शामिल थे।

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी

पुलिस ने 28 जुलाई को दिल्ली नांगलोई की अमर कालोनी निवासी दिनेश राठी व जिला झज्जर के गांव आसौदा निवासी नरेंद्र उर्फ अन्ना को गिरफ्तार कर लिया था। दिनेश राठी गिरोह का मुख्य आरोपी है। पुलिस ने जांच के बाद तीन और आरोपी गुरुग्राम के गांव मोहम्मदपुर निवासी पवन, गांव नरसिंहपुर निवासी देशराज उर्फ देसी व नकुल भेदी को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी गिरोह के सदस्यों के साथ मिल कर पाइपलाइन से चोरी किया गया तेल आगे बिकवाने में मदद करते थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए तीनों आरोपियों को अदालत से दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

 

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

 

About the Author