रेवाड़ी के एडीआर सेंटर से जनमानस को मिलेगा त्वरित, सस्ता व सुलभ न्याय

जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह व जस्टिस मनोज बजाज का रेवाड़ी पहुंचने पर जिला एवं सत्र न्यायधीश विमल कुमार, डीसी अशोक कुमार गर्ग व बार एसोसिएशन रेवाड़ी के प्रधान शमशेर सिंह यादव ने स्वागत किया। एडीआर सेंटर के लोकार्पण अवसर पर ...

जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह व जस्टिस मनोज बजाज का रेवाड़ी पहुंचने पर जिला एवं सत्र न्यायधीश विमल कुमार, डीसी अशोक कुमार गर्ग व बार एसोसिएशन रेवाड़ी के प्रधान शमशेर सिंह यादव ने स्वागत किया। एडीआर सेंटर के लोकार्पण अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह व जस्टिस मनोज बजाज ने हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के विशेष अभियान गरिमा के साथ वृद्घावस्था (एजिंग विद डिग्निटी)का शुभारंभ किया तथा बुजुर्गों के अधिकार पोस्टर का विमोचन किया। हरियाणा विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं पंचकूला के जिला एवं सत्र न्यायधीश सुभाष मैहला व जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव वर्षा जैन ने इन कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

एडीआर सेंटर मामलों का निपटान करने का एक सार्थक विकल्प

ADR Center Inauguration

एडीआर सेंटर के लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए हालसा के कार्यकारी अध्यक्ष ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से जनमानस को अपने मामलों का निपटारा करने का एक सार्थक विकल्प मिलेगा। हरियाणा में जिला स्तर पर यह चौदहवां वैकल्पि विवाद समाधान केंद्र का भवन है। अलग वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र के मामले में हरियाणा देश का अग्रणी राज्य है।

ADR Center Inauguration 2

Haryana Census 2027: Self-enumeration begins on April 16; fill out the Census Form this way
Haryana Census 2027: स्व-गणना 16 अप्रैल से शुरू,ऐसे भरें Census Form

उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि हम सब मिलकर जनमानस को त्वरित, सस्ता व सुलभ न्याय दिलवाए। आज समाज में छोटी छोटी बातों पर विवाद बढ रहे हैं,जिससे न्यायालय में भी कार्य का दबाव बढता जा रहा है। वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र के माध्यम से लोगों को कानूनी सहायता के साथ-साथ विवादों को आपसी समझौते के आधार पर निपटाने का सशक्त माध्यम है।

वृद्धावस्था अभियान की प्रशंसा की

उन्होंनें हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से आरंभ किए गए गरिमा के साथ वृद्धावस्था (एजिंग विद डिग्निटी) अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश के भविष्य का निर्माण करने वाले वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में यह एक सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं,उन योजनाओं का वरिष्ठ नागरिकों को भरपूर लाभ उठाना चाहिए। हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम वरिष्ठ नागरिकों को पूरा मान सम्मान दें और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का पूरा लाभ बुर्जुगों तक पहुंच सके।

ADR Center Inauguration 10

Rewari News: Municipal Council Rewari and Municipal Corporation Dharuhera Election 2026
Rewari News: नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनाव 2026,10 मई को मतदान, नामांकन व पूरी शेड्यूल जानकारी
परिवादियों को मिलेगा सुलभ ,सस्ता व त्वरित न्याय

उच्च न्यायालय में सैशन डिविजन रेवाड़ी के प्रशासनिक जज जस्टिस मनोज बजाज ने कहा कि एडीआर सेंटर के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं से परिवादियों को सुलभ सस्ता व त्वरित न्याय मिलेगा,जिससे उनके धन व समय दोनों की बचत होगी। उन्होंने कहा कि पारिवारिक विवाद के कारण लोग लंबित लड़ाई कोर्ट में लड़ने के उपरांत समझौता करते हैं,एडीआर सेंटर ऐसे लोगों के लिए कारगर साबित होता है। उन्होंने कहा कि विधिक सेवाओं के प्रचार प्रसार के कारण अब लोक अदालतों व एडीआर सेंटर के प्रति लोगों का रूझान निरंतर बढता जा रहा है,जिसके माध्यम से प्रति वर्ष प्रदेश के लाखों लंबित केसों का निपटान किया जा रहा है।

समाज के गरीब वर्ग,महिलाओं और जरूरतमंदों को न्याय दिलवाने में भी विधिक सेवा काफी लाभदायक साबित रही है। लोक अदालतों के माध्यम से निपटने वाले केसों में जीत हार की भावना समाप्त होती है और दोनों पक्ष स्वयं को जीते हुए मानकर राहत महसूस करते हैं।
जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल कुमार ने मुख्य अतिथि कार्यकारी अध्यक्ष ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह और प्रशासनिक जज मनोज बजाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रेवाडी में एडीआर भवन का तोहफा दिया है,जिला में लोक अदालतों के माध्यम से 92.7 प्रतिशत केसों का निपटान किया गया है और अब एडीआर सेंटर के माध्यम से विवादों को निपटाया जा सकेगा।

एडीआर सेंटर के लोकार्पण कार्यक्रम का जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह व जस्टिस मनोज बजाज ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने नवनिर्मित  एडीआर सेंटर का अवलोकन किया। लोकार्पण समारोह में स्कूली विद्यार्थियों  व हरियाणा कला परिषद की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जस्टिस ऑगस्टाइन जॉर्ज मसीह व जस्टिस मनोज बजाज को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए। कार्यक्रम के उपरांत एडीआर सेंटर परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

Ambedkar Jayanti 2026: Chiranjiv Rao offered garland in Rewari, targeted BJP
Ambedkar Jayanti 2026: Rewari में Chiranjiv Rao ने किया माल्यार्पण, BJP पर साधा निशाना

 

About the Author